G.News 24 : महबूबा मुफ्ती ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक !

BJP ने बताया 'नौटंकी'...

महबूबा मुफ्ती ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक !

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को पुंछ जिले में नवग्रह मंदिर का दौरा किया। इस दौरान महबूबा मुफ्ती ने मंद‍िर में पूजा-अर्चना की। साथ ही उन्हों ने श‍िवल‍िंग पर जलाभ‍िषेक भी क‍िया। वहीं महबूबा मुफ्ती के मंद‍िर जाने और पूजा करने का वीड‍ियो तेजी से सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महबूबा मुफ्ती श‍िवल‍िंग पर अपने हाथ से जल चढ़ा रही हैं। 

मंद‍िर में आने से पहले महबूबा में बकायदा हाथ जोड़कर प्रार्थना की। इसके बाद वह मंद‍िर के अंदर आती हैं, जहां पर व‍िशाल श‍िवलिंग पर जल अपर्ति करती हैं। मंद‍िर में पूजा करने के बाद महबूबा मुफ्ती ने पूरे परिसर में पर‍िक्रमा की। महबूबा मुफ्ती ने जब नवग्रह मंदिर का दौरा क‍िया तो वहां पर उनका स्वाुगत भी क‍िया गया। मंदिर प्रशासन ने महबूबा मुफ्ती को शॉल भेंट कर उनका अभिवादन किया।

G.News 24 : मुंबई की ओर मार्च करते हुए दिख रहे हजारों किसान

महाराष्ट्र सरकार डैमेज कंट्रोल में जुटी...

मुंबई की ओर मार्च करते हुए दिख रहे हजारों किसान

मुंबई। महाराष्ट्र के हजारों किसान अपनी मांगों की एक फेहरिस्त के साथ मुंबई की ओर मार्च कर रहे हैं। नासिक जिले के डिंडोरी से शुरू हुआ यह मार्च सीपीएम  के नेतृत्व में आयोजित किया गया है। यह मार्च मुंबई पहुंचने के लिए 200 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। आयोजकों के अनुसार इस मार्च में किसानों के अलावा, असंगठित क्षेत्र के कई कार्यकर्ता, जैसे आशा कार्यकर्ता और आदिवासी समुदायों के सदस्य भी मार्च में शामिल हैं। प्याज के उचित दाम दिए जाने की मांग सहित और कई मांगों को लेकर हजारों की संख्या में महाराष्ट्र के किसान मुंबई की तरफ कूच कर रहे हैं। बुधवार को सरकार और किसानों के शिष्टमंडल के बीच होने वाली बैठक रद्द हो गई। किसानों का कहना है कि राज्य सरकार के प्रतिनिधियों को पैदल चल रहे किसानों से मिलकर बातचीत करनी चाहिए। 

किसान लॉन्ग मार्च के तीसरे दिन हजारों किसानों ने कसारा घाट पार करके मुंबई की ओर अपनी पदयात्रा जारी रखी। किसानों के शिष्टमंडल और सरकार के बीच बुधवार को होने वाली बैठक में किसान नेताओं ने आने से मना कर दिया। उनका कहना है कि सरकार के नेताओं को किसानों के पास आकर बात करनी चाहिए।किसानों की ओर से कुल 17 ऐसी मांगें हैं, जिसे लेकर वे मुंबई तक लॉन्ग मार्च कर रहे हैं। इनमें सबसे प्रमुख मांगों में प्याज, कपास, सोयाबीन, अरहर, मूंग, दूध और हिरदा का लाभकारी मूल्य दिया जाना, प्याज के लिए 2000 रुपये प्रति क्विंटल कीमत और निर्यात नीतियों में बदलाव के साथ-साथ 600 रुपये प्रति क्विंटल की तत्काल सब्सिडी की मांग शामिल है।

किसानों के इस लॉन्ग मार्च का समर्थन महाराष्ट्र के विपक्षके नेताओं ने किया है। इस मुद्दे पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य सरकार पर हमला किया। उद्धव ठाकरे ने कहा, जिसे हम अन्नदाता कहते हैं, इतनी दूर से उन्हें यहां आने की जरूरत पड़ रही है। यह शर्म की बात है। किसान यहां आ रहे हैं, आप कब मिलेंगे। इससे पहले जब ऐसा मोर्चा कुछ साल पहले निकला था, तब शिवसेना की ओर से आदित्य सहित कुछ लोग गए थे। उन्हें पानी सहित कुछ चाहिए था, हमने वो दिया था। किसान यहां आ रहे हैं, आपको वहां जाकर मिलना चाहिए था। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री जनता के आदमी हैं।कैबिनेट मंत्री दादा भूसे ने कहा, किसानों के 14 मुद्दे हैं। मैं समझता हूं कि कानून के दायरे में रहकर जो कुछ किया जा सकता है, वह हम करेंगे।

G.News 24 : जल्द ही अब दो नर भी दे सकेंगे बच्चे को जन्म !

वैज्ञानिकों के हाथ लगी बड़ी सफलता...

जल्द ही अब दो नर भी दे सकेंगे बच्चे को जन्म !

जापान। जापान में पुरुष कोशिकाओं से अंडे पैदा  करके दो जैविक पिताओं की मदद से चूहों को पैदा करके एक बड़ी वैज्ञानिक सफलता हासिल की है। क्यूशू विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मानव प्रजनन  के लिए नई संभावनाएं खोज रहे वैज्ञानिकों ने एक ताजा रिपोर्ट में कहा है कि, ‘यह बांझपन के गंभीर रूपों और भविष्य में बच्चे पैदा करने में सक्षम होने वाले समलैंगिक जोड़ों के इलाज का मार्ग भी प्रशस्त कर सकता है।

जानकारी के मुताबिक  क्यूशू विश्वविद्यालय में अग्रणी कार्य का नेतृत्व करने वाले प्रोफेसर कात्सुहिको हयाशी ने कहा कि पुरुष कोशिकाओं से मजबूत स्तनपायी अंडाणु बनाने का यह पहला मामला है। प्रोफेसर हयाशी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयोगशाला में विकसित अंडे और शुक्राणु के क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने लंदन में फ्रांसिस क्रिक संस्थान में मानव जीनोम संपादन पर अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में अपने निष्कर्ष प्रस्तुत किए।प्रोफेसर हयाशी ने दावा किया कि एक दशक के भीतर एक पुरुष त्वचा कोशिका से एक मानव अंडा बनाना संभव होगा।

वैज्ञानिकों ने तकनीकों का उपयोग करके 600 प्रत्यारोपण बनाए, लेकिन केवल सात पिल्ले पैदा हुए और स्वस्थ जीवन जीते रहे और उनकी खुद की संतानें हुईं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की कोशिश की गई है।एक रिपोर्ट में कहा है कि एक पुरुष माउस की त्वचा कोशिका से एक स्टेम सेल बनाना और फिर वाई क्रोमोसोम को हटाना और एक्स क्रोमोसोम को डुप्लीकेट करना, जिससे यह एक अंडे में बदल जाता है।

G.News 24 : आस्था का संयोग शक्ति की आराधना और अल्लाह की इबादत होगी एक साथ !

हिंदू एवं मुसलमान दो धर्म के लोग एक साथ इन दोनों महापर्व को मनाएगें...

आस्था का संयोग शक्ति की आराधना और अल्लाह की इबादत होगी एक साथ !

आस्था का संयोग 22 मार्च बुधवार से शक्ति की भक्ति का पर्व नवरात्र और अल्लाह की इबादत का पवित्र माह रमजान की शुरुआत एक साथ होने जा रही है l दो धर्म के लोग एक साथ इन दोनों महापर्व को मनाएगें। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। मंदिरों व मस्जिदों में रंगरोगन का काम चल रहा है। बता दें कि सनातनी नव वर्ष विक्रम संवत् 2080 का प्रारंभ भी 22 मार्च से होगा। दोनों धर्मों के धर्मगुरुओं ने भी नवरात्र और रमजान को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

 विक्रम संवत् 2080 का आरंभ 22 मार्च को शुभ दिन बुधवार को हो रहा है। इसी दिन से शेरोवाली मां दुर्गा की आराधना का महापर्व वासंतिक नवरात्र शुरू होगा। नौ दिनों तक भक्त मां दुर्गा की आराधना करेंगे। 31 को कलश विसर्जन के साथ नवरात्र का समापन होगा। इधर नवागढ़ी स्थित खानकांह के प्रबंधक सैयद अता फैसल ने बताया कि अल्लाह की इबादत का खास माह भी चांद के दीदार के साथ 22 मार्च से शुरू होगा। इसी रात से मस्जिदों में तरावीह शुरू होगी। 23 मार्च को रोजेदार अपना पहला रोजा रखेंगे।

रमजान आध्यात्मिक शुद्धता का महीना है। अल्लाह की इबादत करने से हर दुआएं पूरी होती है। रोजा में भूखा रहने से अहंकार से मुक्ति मिलती है। यह माह रहमतों से शुरू हो जहन्नुम से निजात के साथ खत्म होता है। खानकांह के प्रबंधक ने बताया कि 22 मार्च को चांद के दीदार के साथ मस्जिदों में तरावीह शुरू होगी। करीब एक माह तक रोजेदार रोजा रखेंगे। इसके बाद खुशियों का पर्व ईद मनाया जाएगा।

मुस्लिम धर्मगुरुओं की माने तो इस बार माह के रमजान में पांच जुम्मा पड़ने की संभावना है। इबादत के पवित्र माह रमजान का पहला जुम्मा 24 मार्च को पड़ेगा। दूसरा जुम्मा 31, तीसरा 04, चौथा 14 और पांचवां 21 अप्रैल को हैं। मस्जिदों में एक साथ अकीदतमंद जुमे की नमाज अदा करेंगे। जानकारी हो कि रमजान को लेकर कई मस्जिदों में तैयारी शुरू हो चुकी है। नमाज अदा करने वाले रोजेदारों को कोई परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जा रहा है।

G.News 24 : दूल्हे को दहेज में ट्रैक्टर तो दुल्हन पक्ष ने पूरी बारात को बनाया बंधक !

लालची दूल्हे को ट्रैक्टर की मांग करना पड़ गया भारी...

दूल्हे को दहेज में ट्रैक्टर तो दुल्हन पक्ष ने पूरी बारात को बनाया बंधक !

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले में एक दहेज लोभी दूल्हे को दहेज में ट्रैक्टर की मांग करना भारी पड़ गया, जब दुल्हन पक्ष ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पूरी बारात को बंधक बना लिया। इसके बाद इसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और फिर दोनों पक्षों के बीच फैसले को लेकर पंचायत बैठ गई। लेकिन इस मामले में कोई भी फैसला नहीं हो सका।सूत्रों के मुताबिक शामली जनपद के भैसानी इस्लामपुर गांव निवासी मीर हसन के बेटे वसीम का निकाह मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कुल्हाड़ी कि मेहसर खातून के साथ होना तय हुआ था। 

दूल्हा वसीम अपनी बारात लेकर कुल्हाड़ी गांव में पहुंचा था, लेकिन निकाह से ठीक पहले दुल्हन पक्ष के लोगों ने अचानक से दूल्हे सहित पूरी बारात को बंधक बना लिया।बताया जा रहा है कि बारात से एक दिन पहले दूल्हे पक्ष के लोगों ने दहेज में ट्रैक्टर की मांग की थी। जिसको लेकर दुल्हन पक्ष के लोगों ने आई बारात को ग्रामीणों के साथ मिलकर बंधक बना लिया। बारात बंधक की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही फैसले को लेकर गांव में पंचायत शुरू हो गई थी। जिसमें दुल्हन पक्ष के लोगों ने जहां दहेज और शादी की तैयारी में 1200000 रुपए खर्च होने की बात कहते हुए पैसों की मांग की थी तो वहीं ट्रैक्टर की मांग के बाद दुल्हन ने भी इस दहेज लोभी दूल्हे से निकाह करने से साफ-साफ इंकार कर दिया था।इस मामले में दुल्हन के चाचा इकबाल ने बताया कि हमने रिश्ता अपनी भतीजी का भैसाना गांव में किया था। 

लड़के के बाप का नाम मीर हसन है। उसने ट्रैक्टर की मांग की थी, उसके बाद हमने बारात को खाना खिला दिया। इसके बाद हमने दूल्हे को बिठा लिया। हमने कहा- ट्रैक्टर ले जा निकाह नहीं करते, हम जब इसे जरूरत ट्रैक्टर की है तो हम इसे ट्रैक्टर दे रहे हैं। अब हमने इनको यहीं पर ही रोका हुआ है, अब इन्हें पूरे गांव ने बंधक बना रखा है। अब पूरा गांव इस चीज को कह रहा है कि यह ट्रैक्टर ले जा अपना या अपना जो है यहां हिसाब कर दे जो हमारा खर्चा हुआ है। अब जो मांग है वह गांव वालों की है, जो फैसला गांव वाले करेंगे हम उसमें तैयार हैं दोनों गांव के आदमी आए हुए हैं। देर शाम तक भी इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच फैसले को लेकर पंचायत का दौर जहां बदस्तूर चलता रहा।

G.News 24 : दो प्रधान आरक्षक और सात आरक्षक तत्काल प्रभाव से किये लाइन अटैच !

सरेआम थाने के सामने वसूली कर रहे...

दो प्रधान आरक्षक और सात आरक्षक तत्काल प्रभाव से किये लाइन अटैच !

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने पटेवा थाने के सामने अवैध वसूली पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। थाना के सामने सरेआम वसूली कर रहे दो प्रधान आरक्षक और सात आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।नेशनल हाईवे 53 पर स्थित पटेवा थाना के सामने रोज सुबह पांच बजे से नौ बजे तक वाहनों के जांच के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही थी। 

पुलिस के जवान रोज सुबह उठकर उगाही करते थे, बाद में स्नान करने अपने क्वार्टर में जाते थे। जन शिकायत पर एसपी ने बुधवार को संज्ञान लिया। वे सुबह गढ़फुलझर (बसना) जाने निकले। तब एसपी धर्मेंद्र सिंह ने यह नजारा स्वयं भी देखा।

एसपी ने आंखों से देखा अवैध वसूली का नजारा उन्होंने थाने से थोड़ी दूर आगे जाकर अपनी वाहन को रुकवाया। वहां से पैदल फिल्मी स्टाइल में थाने के सामने पहुंचे। पैदल चलते हुए अपनी आंखों से अवैध वसूली का नजारा देखा तो कप्तान धर्मेंद्र सिंह आग बबूला हो गए। तत्काल कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को लाइन अटैच कर दिया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं आमजनों में इस कार्रवाई की जमकर सराहना हो रही है।

G.News 24 : एक दिवसीय अल्पविराम आनंद परिचय कार्यशाला

अंतः को खोलने की चाबी है अल्पविराम : आचार्य

एक दिवसीय अल्पविराम आनंद परिचय कार्यशाला

                                                                           सांकेतिक तस्वीर 

मुरैना l अवसाद टेंशन और तनाव भरे जीवन से मुक्ति पाने के लिए मानव जीवन को आनंद की ओर ले जाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान द्वारा जिले में चल रहे अल्पविराम आनंद परिचय कार्यक्रम के अंतर्गत आज जौरा  में एसडीएम कार्यालय परिसर में एक दिवसीय अल्पविराम आनंद परिचय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ साहित्यकार अखिलेश शर्मा अखिल, आनंद विभाग के जिला संपर्क समन्वयक बालकृष्ण शर्मा, जिला नोडल अधिकारी श्याम सिकरवार ने सरस्वती पूजन करके तथा क्षमा कौशिक, अमिता शुक्ला और नीतू भारद्वाज, सरिता उपाध्याय द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तुत सद्भाव प्रार्थना से हुआ।  

कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए संस्थान के मास्टर ट्रेनर सुधीर आचार्य ने कहा कि जब हम स्वयं के साथ जुड़ते हैं, स्वयं को समझते हैं तो हमें अपनी अच्छाई और बुराई स्पष्ट नजर आने लगती हैं। हमारा नजरिया बदलने लगता है। आचार्य ने कहा कि अल्पविराम अर्थात मौन के माध्यम से हम अपने अंतः करण से जुड़ते हैं और अंतः को खोलने का माध्यम अल्पविराम रुपी चाबी है। सभी सत्रों का सफल संचालन आनंदक नीतू भारद्वाज ने किया।  

मनोज शर्मा और विश्वनाथ गुर्जर ने प्रतिभागी परिचय कराया। अरविंद मावई ने अपने जीवन की लाइफ बैलेंस शीट रखते हुए अनुभव साझा किए। बालकृष्ण शर्मा ने आनंद विभाग का परिचय दिया। दुष्यंत तोमर ने रिश्तो के महत्व को समझाया। इस अवसर पर डॉ क्षमा कौशिक, दीपक भोला, सरिता उपाध्याय, आभा मिश्रा, सपना गांगिल, मोना गुप्ता ने भी अपने अनुभव साझा किए। आभार दुष्यंत सिंह तोमर ने किया।