G News 24 : उत्कृष्ट शोध-पत्रों को मिला सम्मान,कान और वर्टिगो उपचार की नई तकनीकों पर हुआ मंथन !

 नेसकॉन-2026 का हुआ समापन ...

उत्कृष्ट शोध-पत्रों को मिला सम्मान,कान और वर्टिगो उपचार की नई तकनीकों पर हुआ मंथन !

ग्वालियर। 25 अक्टूबर। न्यूरो-ओटोलॉजिकल एंड इक्विलिब्रियोमेट्रिक सोसाइटी ऑफ इंडिया (NES) का 44वां वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन ‘नेसकॉन-2026’ कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, ग्वालियर में संपन्न हुआ। सम्मेलन के अंतिम दिन ओटोलॉजी एवं न्यूरो-ओटोलॉजी में समकालीन प्रगति, वर्टिगो, संतुलन संबंधी विकारों और आधुनिक सर्जिकल तकनीकों पर वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए गए।

समापन समारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट शोध-पत्र एवं पोस्टर प्रस्तुतियों के लिए चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। NES क्विज की विजेता डॉ. अभिषा होता रहीं। समारोह में विशेषज्ञों ने कहा कि आधुनिक तकनीकों से कान, सुनने और संतुलन संबंधी बीमारियों का उपचार अब अधिक प्रभावी हो रहा है। समय पर जांच और उचित उपचार से मरीजों को बेहतर लाभ मिल सकता है। सम्मेलन का अगला आयोजन वर्ष 2027 में गुवाहाटी में होगा।

आधुनिक उपचार तकनीकें...

कॉक्लियर इम्प्लांट, स्टेपेडोटॉमी और वर्टिगो के उपचार पर चर्चा।

वैज्ञानिक उपलब्धियां...

उत्कृष्ट शोध-पत्रों और पोस्टर प्रस्तुतियों को पुरस्कार।

विशेषज्ञों का मंथन...

 कान, सुनने की क्षमता और संतुलन संबंधी बीमारियों के निदान व उपचार पर विचार-विमर्श।

क्विज प्रतियोगिता...

डॉ. अभिषा होता विजेता रहीं।

अगला सम्मेलन...

 वर्ष 2027 में गुवाहाटी में आयोजित होगा।


Reactions

Post a Comment

0 Comments