G News 24: सड़क पर दौड़ती नई फॉर्च्यूनर और खिड़की पर लटककर स्टंट करते युवक,खतरे में राहगीर !

 लग्जरी कार खरीदते ही हाइवे पर स्टंट और फायरिंग...

सड़क पर दौड़ती नई फॉर्च्यूनर और खिड़की पर लटककर स्टंट करते युवक,खतरे में राहगीर !

ग्वालियर। लग्जरी कार खरीदने के बाद युवकों द्वारा दिनदहाड़े हाइवे पर स्टंट और फायरिंग का मामला सामने आया है।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने केबाद पुलिस एक्शन में आ गयी। आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू किये गये है। ऐसा बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो शीतला माता रोड का है।

वीडियो में एक दर्जन से ज्यादा कयुवक नयी लग्जरी कार में तेज म्यूजिक पर सड़कों पर घूमते हुए दिखाई दिये। वीडियो में कुछ युवक कार की खिड़कियों से बाहर लटकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद जश्न के बीच एक युवक राइफल से हाइवे पर फायरिंग करता हुए दिखाई दियां।

हालांकि वीडियो गुरुवार को सामने आया, लेकिन घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस अब हाईवे पर स्थित होटल और ढाबों के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर युवकों की पहचान करने में जुटी है।मामले में अमर सिंह सिकरवार थाना प्रभारी कंपू ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर स्टंटबाजी और फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Reactions

Post a Comment

0 Comments