बाड़े पर चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण...
व्यापारियों की समस्याएं जानने महापौर डाॅ. सिकरवार पहुंची महाराज बाड़ा
ग्वालियर। अगस्त 2023- व्यापारियो की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को महापौर डाॅ. शोभा सतीष सिंह सिकरवार ने महाराज बाडे पर निरीक्षण कर व्यापारियो के साथ चर्चा की तथा व्यापारियेां की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम के अधिकारियेा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
महाराज बाडे पर व्यापारियों के साथ चर्चा के दौरान व्यापारी संघ के सुरेश बंसल द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया कि वर्तमान में स्मार्ट सिटी द्वारा महाराज बाडे पर कराये गए विभिन्न विकास कार्यों के कारण व्यापारियेां केा काफी समस्याओं का सामना करना पड रहा है। जिसका निराकरण कराया जाए।
0 Comments