खौफनाक वारदात कैमरे पर हुई रिकॉर्ड ...
दोस्त का पहले काटा गला फिर उसका पिया खून !
कर्नाटक से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। दरअसल, एक शख्स को शक था कि उसकी पत्नी का उसके दोस्त के साथ अवैध संबंध है। इसी बात से गुस्साए आदमी ने आव देखा न ताव पहले अपने दोस्त का गला काट दिया। हद तो तब पार हो गई जब ये शख्स इतने पर ही नहीं रुका। इसने गला काटने के बाद उसका खून भी पिया।
कैमरे में कैद घटना
पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, पीड़ित की हालत गंभीर बनी है। बता दें, ये भयावह घटना कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से सामने आई है। एक गवाह ने पूरी वारदात को कैमरे में कैद कर लिया है।
मामूली बहस हाथापाई तक पहुंची
पुलिस ने बताया कि विजय को शक था कि उसके दोस्त मारेश का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। उसने मारेश को मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान पहले मामूली बहस हुई फिर दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। तभी विजय को गुस्सा आ गया और उसने कथित तौर पर धारदार हथियार से महेश का गला काट दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल
अधिकारी ने बताया कि घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि विजय ने पहले मारेश का गला काटा। बाद में उसको खूब पीटा। जब इतने में भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने अपने दोस्त को पकड़कर उसका खून पीना शुरू कर दिया।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब पुलिस को घटना का पता चला तो उसने विजय को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि केंचरलाहल्ली पुलिस स्टेशन में विजय के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है, जबकि मारेश का इलाज चल रहा है।
0 Comments