कांग्रेस की जीत में योगदान देने वाली विजयलक्ष्मी ले सकती हैं कमलनाथ की जगह

राज्य में कांग्रेस की गिरती हुई छवि सुधारने हेतु…

कांग्रेस की जीत में योगदान देने वाली विजयलक्ष्मी ले सकती हैं कमलनाथ की जगह

प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हाल ही में हुए उपचुनाव में करारी हार के बावजूद एक खास सीट पर मिली जीत से उसके हौसले बुलंद हैं। चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली डबरा विधानसभा सीट और यहां से भाजपा की उम्मीदवार इमरती देवी को कांग्रेस नेता सुरेश राजे ने मात दी थी। अब इस सीट पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने में अहम योगदान देने वाली विजयलक्ष्मी साधो को पार्टी बड़ा इनाम दे सकती है। 

डबरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस की प्रभारी रहीं साधो को, कमलनाथ के नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ने पर, यह जिम्मेदारी मिल सकती है। साधो कई दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ते हुए इस पद की प्रमुख दावेदार बन गई हैं। हालांकि, कांग्रेस नेताओं का कहना यही है कि नेता प्रतिपक्ष कौन होगा इसका फैसला पार्टी नेतृत्व ही लेगा। लेकिन, कहा जा रहा है कि साधो के आने से राज्य में कांग्रेस की गिरती छवि सुधर सकती है। 

बता दें कि उपचुनाव के परिणाम सामने आने के साथ ही कमलनाथ के नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ने की अटकलें शुरू हो गई थीं। इन सबके बीच कई अन्य नेता भी यह पद पाने के लिए मशक्कत करने में जुट गए हैं। इसमें कमलनाथ के समर्थक सज्जन सिंह वर्मा, बाला बच्चन और एनपी प्रजापति जैसे नेताओं का नाम प्रमुख है। उधर, दिग्विजय सिंह के समर्थक डॉ. गोविंद सिंह भी इस पद के प्रमुख दावेदारों में से एक हैं।

Comments