सितोलिया खेलकर किया बचपन को याद

आनंद उत्सव में…

सितोलिया खेलकर किया बचपन को याद



ग्वालियर l 28 जनवरी 2020 l प्रदेश में मध्यप्रदेश शासन राज्य आनंद संस्थान अध्यात्म विभाग द्वारा आयोजित होने वाले आनंद उत्सव का ग्वालियर नगर का अंतिम कार्यक्रम आज दिनांक 28 जनवरी को मदन मोहन जी के मंदिर मुरार में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन व नगर निगम ग्वालियर का संयुक्त आयोजन था। कार्यक्रम सहायक आयुक्त आनंद कुमार के निर्देशन व एके शर्मा मास्टर ट्रेनर राज्य आनंद संस्थान के सहयोग से आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में वृद्धजन पुरुष एवं महिलाओं ने सहभागिता की। जिसमें रस्सा खींच, सितोलिया, चेयर रेस आदि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत काव्य की प्रस्तुतियां हुई खेलों का संयोजन पवन दीक्षित व सुश्री आशा सिकरवार ने किया।

 चेयर रेस में अर्चना कुशवाह प्रथम, ममता शर्मा द्वितीय तथा मीनाक्षी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं माता दास ने अपने बुजुर्गों साथियों को हौसला देने के लिए एक जोश भरा गीत प्रस्तुत किया एवं फाउंडेशन स्कूल मुरार के छात्र तत्सम शर्मा व रुद्राक्ष तोमर ने स्वच्छता पर शानदार गीत प्रस्तुत किए। इस गीत में पॉलीथिन निषेध का संदेश था।

 खेल प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुन्नालाल गोयल विधायक, सहायक आयुक्त आनंद कुमार, आनंदम सहयोगी हेमंत त्रिवेदी, केके बुटोलिया, दिनकर शर्मा, लक्ष्मण सिंह परिहार, अंशुमान शर्मा, राम पाठक, ज्योति चैहान, ऋषिकेश वशिष्ठ, अरुण शर्मा, शशांक दंडोतिया, जगदीश श्रीवास्तव, विकास बंसल उपस्थित थे।

एमएलबी स्कूल की छात्राओं ने कार्यक्रम में वॉलिंटियर की मुख्य भूमिका अदा की। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन पवन दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में 125 प्रतिभागी उपस्थित थे, कार्यक्रम उपरांत स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा कपड़े के थैले भी वितरित किए गए।
Reactions

Post a Comment

0 Comments