शिव शक्ति सरोवर रिट्रीट सेंटर की दादी जानकी ने रखी नींव

पांच हजार लोगों की क्षमता वाले...

शिव शक्ति सरोवर रिट्रीट सेंटर की दादी जानकी ने रखी नींव


इंदौर। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका दादी जानकी ने सोमवार को मोरोद हाट नेमावर रोड पर बनने वाले शिव शक्ति सरोवर रिट्रीट सेंटर की नींव रखी। दादी ने सबसे पहले शिव ध्वजारोहण किया।

इसके बाद शिलालेख पट्टिका का उद्घाटन करके रिट्रीट सेंटर के बनने का मार्ग प्रशस्त किया। इसके बाद दादी ने अपने हाथ से गंगाजल चढ़ाकर और नारियल फोड़कर भूमिपूजन किया।

दादी ने सबसे पहले सभी को तीन बार ॐ शांति का जयघोष कराया। उन्होंने कहा कि यहां से हजारों लोगों को जीने की नई राह मिलेगी।

इंदौर जोन की जोनल निदेशका बीके आरती दीदी ने कहा कि इस सेंटर में राजयोग मेडिटेशन, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, तनावमुक्त जीवन, खुशी का मंत्र, जीवन को सुखमय कैसे बनाएं, सभा, संगोष्ठी, सेमिनार, सम्मेलन आदि का आयोजन किया जाएगा।

ये सेंटर ढाई साल में बनकर समाज के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के पूर्व न्यायाधीश बीडी राठी, सुधाकर मेढके और सिंधु ताई मेढके आदि उपस्थित थे।

रिट्रीट सेंटर में ये भी होगा


  • म्यूजिक लेजर फाउंटेन के माध्यम से खेल खेल में राजयोग का ज्ञान दिया जाएगा।
  • गोशाला भी बनाई जाएगी।
  • पूरा रिट्रीट सेंटर इको फ्रेंडली बनाया जाएगा।
  • पूरे रिट्रीट सेंटर में सौर पैनल के माध्यम से बिजली सप्लाई की जाएगी।
  • साथ ही गार्डन, पार्क बनाए जाएंगे।
  • कई प्रदेशों से लाए गए औषधियों के पेड़ लगाए जाएंगे।
  • आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
  • 5 एकड़ में बनेगा शिव शक्ति सरोवर रिट्रीट सेंटर।
  • 5 हजार लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम हॉल रहेगा।
  • 700 से अधिक लोगों के रहने की व्यवस्था।
  • 3 डी शो के माध्यम से आत्मा परमात्मा का सत्य ज्ञान बताया जाएगा।
  • 2 हजार की क्षमता के तीन से अधिक सेमिनार हॉल।
  • 10 से अधिक योग अनुभूति कक्ष।
Reactions

Post a Comment

0 Comments