पार्क अधीक्षक को पार्कों में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने किया निर्देशित

 MIC सदस्य एवं 33 से पार्षद  पति अरुण कुशवाह ने ...

पार्क अधीक्षक को पार्कों में  व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने किया निर्देशित 

ग्वालियर । गुरूवार को वार्ड MIC सदस्य एवं33 से पार्षद  पति अरुण कुशवाह और रोहित तिवारी ने  पार्क अधीक्षक के साथ गाँधी पार्क, इटालियन गार्डन, अम्बेडकर पार्क आदि का निरिक्षण किया  और उनमें व्याप्त अव्यवस्थाओं पर चिंता जाहिर करते हुए यहां व्याप्त अव्यवस्थाओं के शीघ्र निराकरण और पार्क व उद्यानों के रख रखाव  वाउंड्री वाल की पुताई,कुर्सियां, पार्क मे झूले सीजनेवल फुलदार पौधे डस्टवीन लगवाना आदि के लिए निर्देशित किया l


थीम रोड का काम एक वीक में पूरा करें एलएंडटी कंपनी : नीतू माथुर

 स्मार्ट सिटी सीईओ ने अपनाया सख्त लहजा …

थीम रोड का काम एक वीक में पूरा करें एलएंडटी कंपनी : नीतू माथुर

ग्वालियर। नई सीईओ नीतू माथुर के आने के बाद काफी समय से सुस्त चल रहे  स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कारपोरेशन के कामों में अब गति तेज होने लगी हैं। नवागत सीईओ नीतू माथुर ने स्मार्ट सिटी के इंजीनियरों व अधिकारियों की क्लास लेकर थीम रोड का काम पूरा करने को कहा है, साथ ही यह भी निर्देश दिये है कि काम में निर्मात्री कंपनी एलएंडटी लापरवाही बरतती हैं, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई से न हिचकें।

स्मार्ट सिटी की सीईओ नीतू माथुर ने शिवपुरी से ग्वालियर आकर अपना नया पदभार सम्हालने के बाद सबसे पहला काम पूरा करने का टारगेट थीम रोड का ही लिया है, उन्होंने निर्मात्री कंपनी से एक सप्ताह के भीतर थीम रोड पर पैलेस गेट से कटोराताल, मांढरे की माता तक एक सप्ताह में काम पूरा करने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि यह काम पहले से ही काफी लेट चल रहा हैं इसीलिये पहले चरण में इसे एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाये।

थीम रोड का निर्माण पूरा करने के लिये एलएंडटी कंपनी को स्मार्ट सिटी कारपोरेशन ने अब तक 7-8 नोटिस भी दिये है, लेकिन कंपनी लगातार बहानेबाजी कर निर्माण पूरा करने से दूर भाग रही है। कभी वह बिजली खंबों की शिफ्टिंग पर अडंगेबाजी करती है, तो कभी कंपनी फुटपाथ को ठीक करने में भी लापरवाही बरत रही है। एलएंडटी कंपनी की इस मनमानी पर स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर ने सख्त लहजा दिखाया है, वह बीते दो-तीन दिन से लगातार थीम रोड पर स्वयं औचक निरीक्षण को भी पहुंच रही हैं। स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कारपोरेशन जल्द ही फाइन आर्टस कालेज का एंट्री गेट भी ठीक करेगी। स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर ने इसके लिए अपने कारपोरेशन के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

महापौर की अध्यक्षता में जांच कमेटी करेगी भर्ती प्रकरण की शीघ्र जांच

 आउटसोर्स कर्मचारी भर्ती प्रकरण की जांच के लिये जांच समिति गठित…

महापौर की अध्यक्षता में जांच कमेटी करेगी भर्ती प्रकरण की शीघ्र जांच

ग्वालियर l मेयर इन काउंसिल की बैठक के दौरान महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार एवं नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल द्वारा चर्चा कर नगर निगम ग्वालियर में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिये मेयर इन कांउसिल द्वारा महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी द्वारा जांच उपरांत इस प्रकरण में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

 जांच कमेटी में एमआईसी सदस्य स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अवधेश कौरव, प्रभारी सदस्य सामान्य प्रशासन विभाग नाथूराम ठेकेदार, अपर आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग मुकुल गुप्ता, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, विधि अधिकारी अनूप लिटोरिया एवं सेवा निवृत लेखा अधिकारी दिनेश बाथम को शामिल किया गया है। उक्त कमेटी प्रकरण की शीघ्र जांच कर, जांच प्रतिवेदन मेयर इन कांउसिल के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

अध्यक्ष फैजअहमद किदवई ने की STA में 520 प्रकरणों की सुनवाई

 परिवहन आयुक्त कार्यालय में …

अध्यक्ष फैजअहमद किदवई ने की STA में 520 प्रकरणों की सुनवाई 

ग्वालियर l  परिवहन आयुक्त कार्यालय में राज्य परिवहन प्राधिकरण (STA) के अध्यक्ष फैज अहमद किदवई, सदस्य परिवहन आयुक्त संजयकुमार झा, (एडिश्नल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, प्रशासन) सचिव आशीष तिवारी, (एडिश्नल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, प्रवर्तन) अरबिंद सक्सैना की मौजूदगी में बसों परमिट के रिन्यूअल, नये आवेदन, परमिट ट्रांसफर, चेंज ऑफ टाइमिंग और रेसीपोकल एग्रीमेंट से संबंधित 520 प्रकरणों की सुनवाई जारी है। प्रकरणों की सुनवाई में 150 बस ऑपरेटरों के साथ-साथ वकील भी भारी तादात में मौजूद रहें।

परिवहन आयुक्त के न्यायालय कक्ष में रीन्यूअल के लगभग 130 प्रकरण, नये आवेदन लगभग 150 प्रकरण, परमिट ट्रांसफर लगभग 80 प्रकरण और रेसीपोकल एग्रीमेंट के लगभग 50 प्रकरणों की सुनवाई होना है। यह सुनवाई शाम 5 बजे तक की जायेगी। आपको बता दें कि राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक 4 वर्षो के बाद हो रही है।

बस ऑपरेटरों की समस्यायें

1- मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच राज्य परस्परिक करार में प्रावधान है कि मध्यप्रदेश राज्य के वाहन उत्तर प्रदेश के बस स्टेण्ड से चलेंगे। परन्तु उनके द्वारा उत्तरप्रदेश राज्य के करार बावजूद समझौते के बाद भी मध्यप्रदेश के वाहनों को यूपी बस स्टेण्ड से संचालन की अनुमति नहीं है। जिससे अंर्तराज्यीय मार्ग के आवागमन की असुविधा हो रही है।

2- मध्यप्रदेश और दिल्ली के बीच परस्परिक करार न होने से दिल्ली बस स्टेण्ड पर मध्यप्रदेश के वाहनों को पार्किंग की सुविधा नहीं है

3- अखिल भारतीय पर्यटक यान परमिट या प्राधिकार पत्र नियम 2021 के अंतर्गत संचालित पर्यटक वाहनों से दोहरा लेवी कर लिया जा रहा है। जबकि इस नियम -5 में वर्णित फीस एवं कर के अतिरिक्त कोई मोटरयान कर नहीं लिया जा सकता है।

तोड़ी गई दुकानों को मिले स्टे के विषय में कोई जानकारी नहीं थी : कलेक्टर

 कलेक्टर श्रीसिंह ने हाईकोर्ट में शपथ पत्र पेश कर कहा कि... 

तोड़ी गई दुकानों को मिले स्टे के विषय में कोई जानकारी नहीं थी : कलेक्टर

ग्वालियर। ग्वालियर बस स्टैंड की दुकानें तोड़े जाने के मामले में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने हाईकोर्ट में लिखित माफी मांगी है। कलेक्टर ने 2 अगस्त को वहां की 9 दुकानों पर हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद जेसीबी चलवा दी थी। स्टे के बावजूद दुकानें तोड़े जाने पर 26 अगस्त को हाईकोर्ट ने कलेक्टर के खिलाफ बहुत तीखी टिप्पणी करते हुए शपथ पत्र मांगा था।

हाईकोर्ट में इस मामले की 16 सितंबर को हुई सुनवाई के दौरान कलेक्टर का शपथ पत्र पेश किया गया। शपथ पत्र में ही कलेक्टर कौशल विक्रम सिंह ने बिना शर्त माफी मांगी है। कलेक्टर ने शपथ पत्र में कहा है कि उन्हें तोड़ी गई दुकानों के स्टे के विषय में कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि सच्चाई यह है कि कोर्ट पिछली तीन तारीखों से स्टे आगे इसलिए बढ़ा रहा था क्योंकि सरकार जवाब दाखिल करने के लिए समय मांग रही थी। कोर्ट में सरकार की तरफ से एडीशनल एडवोकेट जनरल अंकुर मोदी स्वयं शामिल हो रहे हैं। 

शपथ पत्र में कलेक्टर की ओर से यह भी कहा गया है कि प्रशासन दुकानदारों को किसी भी तरह की धमकी नहीं दे रहा है। हाई कोर्ट ने 26 अगस्त को कलेक्टर को चेतावनी दी थी कि अगर दुकानदारों को किसी भी तरह से धमकाने का प्रयास हुआ तो यह कलेक्टर को बहुत महंगा पड़ेगा। हाईकोर्ट ने तोड़ी गई दुकानों की जगह पर सरकार या प्रशासन के जाने पर पूरी तरह रोक भी लगा दी है। यानी अब उक्त जगह दुकानदारों के ही कब्जे में रहेगी।

प्रशासन ने भी कोर्ट में लिख कर दिया है कि दुकानदारों को उक्त जगह पर काम करने की अनुमति दी गई है। इसी सुनवाई में हाईकोर्ट ने दुकानदारों के वकील से पूछा था कि क्या उन्होंने अब तक हाई कोर्ट की अवमानना की याचिका दाखिल नहीं की है। जब वकील ने सूचित किया कि अवमानना याचिका दाखिल कर दी गई हैं तो वह संतुष्ट हो गए।



महंगाई को लेकर महिला कांग्रेसियों का हल्ला बोल

 महिला जिला अध्यक्ष मीनू परिहार के नेतृत्व में …

महंगाई को लेकर महिला कांग्रेसियों का हल्ला बोल 

ग्वालियर। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देश पर महिला जिला अध्यक्ष मीनू परिहार के नेतृत्व में राम मंदिर ब्लॉक की अध्यक्ष रानू शर्मा द्वारा महंगाई, महिला अत्याचार, भाजपा जनविरोधी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम छप्पर वाले पुल पर किया गया। 

जिसमें उपस्थित जिला अध्यक्ष मीनू परिहार, रानू शर्मा, जमुना देवी, शिखा शर्मा, लक्ष्मी माथुर, संजना राजावत, नीतू चौहान, राजकुमारी मंडेलिया, मंजू यादव, मोहिनी, रेनू चौहान, राजकुमारी राठौर, अंजू खटीक, मनोरमा सिंह, रानी शर्मा, शांति, नाजिम खान, तरुण यादव, सोहेल खान, कैलाश चावला, गोपाल सोलंकी, आरती प्रजापति, श्यामसुंदर, अनिरुद्ध, अनुभव, संजय माहौर, राहुल बघेल आदि लोग उपस्थित रहे।



*माँ की इच्छा *

  बेटा मुझे अपने साथ घर लेकर जा...

*माँ की इच्छा *

 

  दिन,महीने बीत जाते हैं ,

   साल गुजर जाता है ,

   वृद्धाश्रम की सीढ़ियों पर ,

   मैं तेरी राह देखती हूँ।

                   आँचल भीग जाता है ,

                   मन खाली खाली रहता है ,

                   तू कभी नहीं आता ,

                   तेरा मनि आर्डर आता है।

                             इस बार पैसे न भेज ,

                             तू खुद आ जा ,

                             बेटा मुझे अपने साथ ,

                         अपने 🏡घर लेकर जा।

 तेरे पापा थे जब तक ,

 समय ठीक रहा कटते ,

 खुली आँखों से चले गए ,

 तुझे याद करते करते।

               अंत तक तुझको हर दिन ,

               बढ़िया बेटा कहते थे ,

               तेरे साहब पन का ,

               गुमान बहुत वो करते थे।

                        मेरे ह्रदय में अपनी फोटो ,

                        आकर तू देख जा ,

                        बेटा मुझे अपने साथ ,

                        अपने 🏡घर लेकर जा।

अकाल के समय ,

 जन्म तेरा हुआ था ,

 तेरे दूध के लिए ,

 हमने चाय पीना छोड़ा था।

               वर्षों तक एक कपडे को ,

               धो धो कर पहना हमने ,

               पापा ने चिथड़े पहने ,

               पर तुझे स्कूल भेजा हमने।

                         चाहे तो ये सारी बातें ,

                         आसानी से तू भूल जा ,

                         बेटा मुझे अपने साथ ,

                         अपने 🏡घर लेकर जा।

 घर के बर्तन मैं माँजूंगी ,

 झाडू पोछा मैं करूंगी ,

  खाना दोनों वक्त का ,

  सबके लिए बना दूँगी।

            नाती नातिन की देखभाल ,

            अच्छी तरह करूंगी मैं ,

            घबरा मत, उनकी दादी हूँ ,

            ऐंसा नहीं कहूँगी मैं।

                        तेरे 🏡घर की नौकरानी ,

                        ही समझ मुझे ले जा ,

                        बेटा मुझे अपने साथ ,

                        अपने 🏡घर लेकर जा।

 आँखें मेरी थक गईं ,

 प्राण अधर में अटका है ,

 तेरे बिना जीवन जीना ,

 अब मुश्किल लगता है।

                 कैसे मैं तुझे भुला दूँ ,

                 तुझसे तो मैं माँ हुई ,

                 बता ऐ मेरे कुलभूषण ,

                 अनाथ मैं कैसे हुई ?

अब आ जा तू..

एक बार तो माँ कह जा ,

हो सके तो जाते जाते

 वृद्धाश्रम गिराता जा।

              बेटा मुझे अपने साथ

              अपने 🏡घर लेकर जा


अंत में आप विचार करें कि …

माँ बाप उमर से नहीं..

" फिकर से बूड़े होते है..

कड़वा है मगर सच है "

जब बच्चा रोता है , तो पूरी बिल्डिंग  को पता चलता है, 

मगर साहब जब  माँ बाप रोते है तो बाजु वाले को भी पता नही चलता है,

ये जिंदगी की सच्चाई है !!!