G.NEWS 24 : पसंद नहीं आई दूल्हे की शक्ल तो लड़की ने फेंक दी जयमाला

इससे शादी करने से अच्छा तो मैं मरना पसंद करूंगी...

पसंद नहीं आई दूल्हे की शक्ल तो लड़की ने फेंक दी जयमाला

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में उटीला थाना क्षेत्र में दूल्हे की शक्ल देखकर दुल्हन का मूड खराब हो गया और उसने स्टेज पर जयमाला फेंक दी और शादी करने से मना कर दिया। आपको बता दें कि वर वधु पक्ष के लोगों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया। 

लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी लड़की का कहना था कि उसको जो दूल्हे का फोटो दिखाया गया था उसमें लड़का अलग था जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। सूचना पर उटीला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और उटीला थाना पुलिस ने लड़की को समझाया लेकिन जब लड़की नहीं मानी तो वर और बधू दोनों पक्ष ने आपसी सहमति से रिश्ता तोड़ना स्वीकार करते हुए पुलिस को लिखित राजीनामा पेश किया। 

स्टेज पर जब लड़की जयमाला कार्यक्रम के लिए पहुंची तो उसने दूल्हे की शक्ल देखी और जयमाला डालने से इनकार कर दिया। लड़की का कहना था कि उसको जो फोटो दिखाई गई थी। उसमें लड़का अलग था और इस लड़के से तो वह बिल्कुल शादी नहीं करेगी।

Comments