G.NEWS 24 : प्राइवेट पार्ट्स और मुंह में मिर्च पावडकर डालकर फेवी क्विक से चिपका दिया

दरिंदगी की इंतहां ... 

प्राइवेट पार्ट्स और मुंह में मिर्च पावडकर डालकर फेवी क्विक से चिपका दिया

गुना। गुना में अयान पठान नाम के एक दरिंदे ने युवती को बंधक बनाकर पहले पीटा और फिर इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसने युवती के प्राइवेट पार्ट्स समेत मुंह में लाल मिर्च का पावडकर झोंक दिया। इतना ही नहीं, उसने ऐसा कर युवती के मुंह में फेवी क्विक भरकर उसे चिपका दिया। दरिंदगी की साऱी हदें पार करने भाग गया। इस मंजर को देख आमजन के साथ साथ पुलिस के भी होश उड़ गए। अमानवयीता की भेंट चढ़ी पीड़िता को अधमरी अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। 

युवती की हालत गंभीर है और वह बेहद डरी हुई है। सूत्रों की मानें तो युवती ने बयान में कहा कि अयान उसका पड़ोसी है, जिसकी नजर पीड़िता के पैतृक निवास पर थी और वो उसे हड़पने के लिए मकान की रजिस्ट्री करने के लिए उसे लगातार धमका रहा था।  जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसने इस तरह से दरिंदगी दिखाई। जानकारी ये भी मिल रही है कि युवती और अयान लगभग 2 साल से रिलेशनशिप में थे।  पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

G.NEWS 24 : नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नहीं ऊंचाई छूएगा और विश्वगुरु बनेगा : पूर्व CM

शिवराज सिंह चौहान में पत्नी साथ रोड शो के बाद किया नामांकन पत्र दाखिल...

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नहीं ऊंचाई छूएगा और विश्वगुरु बनेगा : पूर्व CM

रायसेन विदिशा संसदीय क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टोरेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया शिवराज सिंह के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह और प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव मौजूद रहे जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे के समक्ष अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया लगभग 12:00 बजे से दशहरा मैदान पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। 

2:30 बजे कलेक्ट रैली के माध्यम से पहुंच कर शिवराज ने अपना नामांकन दाखिल किया हजारों की संख्या में कार्यकर्ता साथ चले मुख्य मार्ग भोपाल सांची रोड पर जगह-जगह पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत फूल वाला पहला कर हुआ एवं फूलों की बारिश की गई शिवराज सिंह ने कहा रायसेन विदिशा संसदीय क्षेत्र में हम नेता नहीं है यहां मेरा सबसे पारिवारिक रिश्ता है नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नहीं ऊंचाई छूएगा और विश्व गुरु बनेगा। 

G.NEWS 24 : पसंद नहीं आई दूल्हे की शक्ल तो लड़की ने फेंक दी जयमाला

इससे शादी करने से अच्छा तो मैं मरना पसंद करूंगी...

पसंद नहीं आई दूल्हे की शक्ल तो लड़की ने फेंक दी जयमाला

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में उटीला थाना क्षेत्र में दूल्हे की शक्ल देखकर दुल्हन का मूड खराब हो गया और उसने स्टेज पर जयमाला फेंक दी और शादी करने से मना कर दिया। आपको बता दें कि वर वधु पक्ष के लोगों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया। 

लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी लड़की का कहना था कि उसको जो दूल्हे का फोटो दिखाया गया था उसमें लड़का अलग था जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। सूचना पर उटीला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और उटीला थाना पुलिस ने लड़की को समझाया लेकिन जब लड़की नहीं मानी तो वर और बधू दोनों पक्ष ने आपसी सहमति से रिश्ता तोड़ना स्वीकार करते हुए पुलिस को लिखित राजीनामा पेश किया। 

स्टेज पर जब लड़की जयमाला कार्यक्रम के लिए पहुंची तो उसने दूल्हे की शक्ल देखी और जयमाला डालने से इनकार कर दिया। लड़की का कहना था कि उसको जो फोटो दिखाई गई थी। उसमें लड़का अलग था और इस लड़के से तो वह बिल्कुल शादी नहीं करेगी।

G.NEWS 24 : लड़की बालो ने दूल्हे सहित बारातियों को बंधक बनाकर पीटा !

लड़की ने दूल्हे पर लगाया शराब पीने का आरोप और शादी से किया इनकार...

लड़की बालो ने दूल्हे सहित बारातियों को बंधक बनाकर पीटा !

मुरैना। मुरैना के नगरा थाना अंतर्गत ग्राम भदावली में लहार से एक बारात पहुंची थी आपको बता दें कि यहां पर दूल्हे पर शराब पीने का आरोप लगाकर लड़की वालों ने दूल्हा और उसके पिता और अन्य दो लोगों की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की है। लड़की वालों ने शादी में खर्च हुए रुपए लेने के बाद बारातियों को छोड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार लहार नगर से बारात मुरैना गई थी। लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे पर शराब पीने का आरोप लगाया और शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद जमकर विवाद हुआ इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हा सहित बारातियों को बंधक बनाकर उनकी पिटाई कर दी और बारातियों को बंधक बनाकर कहा की शादी में खर्च हुए रुपए देने पड़ेंगे इसके बाद ही तुमको छोड़ेंगे। 

दूल्हा पक्ष के लोगों ने दुल्हन के पिता द्वारा चार लाख 90 हजार रुपए लेने का आरोप लगाया है। नगरा थाना पुलिस को लहार पचपेड़ा तिराहा निवासी वीरेंद्र सिंह ने एक लिखित आवेदन दिया और बताया में बीरेन्द्र सिंह पुत्र शिवचरण सिंह उम्र 55 साल तहसील लहार ने आवेदन देते हुए कहा है कि वह  ITBP में दिल्ली में ए.एस. आई के पद पदस्थ है और  दिनांक 17.04.24 को में अपने लड़के अखलेश की बारात लेकर ग्राम भदावली जिला मुरैना गया था,तभी समय करीबन रात्री 11:30 बजे का होगा तभी लड़की वालो के परिजन बोले कि तुम्हारा लड़का (दूल्हा) शराब पिए हुये है। 

हम शादी नहीं करेंगे इसी बात पर लड़‌की वालो के परिजन राजू तोमर (लड़की का पिता) व मोहित तोमर, सौरभ तोमर भोलू व अन्य करीबन 10 लोग एक राय होकर आये और गंदी गंदी गालियाँ देने लगे हम लोगो ने गालिया देने से मना किया तो हमारे साथ लात-घूंसे व लाठी, डण्डो से मारपीट करने लगें। लात-घूसों से मारपीठ करने से मेरे मूदी चोटे आई तथा अमित चौहान के बाई आख पर भूदी चोट आई एवं अभिषेक व अखलेश के शरीर में कई जगह चोटें आई तभी ध्रुत तोमर, राघवेन्द्र सिंह भदौरिया आ गए। इन्होने बीच-बचाव किया,लड़की के परिजन बोले कि हमें शादी नहीं करती है।बारात वापस लेके जाओ और हमारी शादी में ५,१०,००० खर्चा हुआ हो हमे दे दो, फिर हम लोगो ने लड़‌की के परिजन को 44000 नगद व 4,46,000 फोन पे के माध्यम ने दिए है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

G.NEWS 24 : मेंहदी, रंगोली व स्लोगन रचकर मतदाताओं को किया जागरूक

लोकसभा निर्वाचन-2024 

मेंहदी, रंगोली व स्लोगन रचकर मतदाताओं को किया जागरूक

ग्वालियर। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एज्यूकेशन एण्ड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ जारी हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को माधव कॉलेज में मेंहदी, रंगोली व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर रैली निकालकर क्षेत्रीय मतदाताओं को 7 मई के दिन मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मतदान के महत्व पर केन्द्रित मनमोहक मेंहदी उकेरीं। साथ ही आकर्षक व मंत्रमुग्ध करने वाली रंगोली बनाईं। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक स्लोगन का सृजन भी किया। रंगोली प्रतियोगिता में निखिल नामदेव प्रथम, रौनक द्विवेदी द्वितीय व शीतल शाक्य को तृतीय स्थान का पुरस्कार मिला। स्लोगन प्रतियोगिता में रौनक द्विवेदी को प्रथम, सक्षम सैनी को द्वितीय और रोहन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 

इसी तरह मेंहदी प्रतियोगिता में भूमि गुप्ता प्रथम, टीना चौधरी द्वितीय एवं रितेश सेन तृतीय स्थान पर रहे। आयोजन में माधव महाविद्यालय के प्राचार्य संजय रस्तोगी, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी संजय पाण्डेय व बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती दीपिका रावत सहित आंगनबाड़ी की पर्यवेक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका भी शामिल हुईं।

G.NEWS 24 : 9th क्लास के विनायक ने किया ग्वालियर का नाम रौशन

इंटरनेशनल साइंस ओलंपियाड में...

9th क्लास के विनायक ने किया ग्वालियर का नाम रौशन

9th  क्लास के विद्यार्थी विनायक अग्रवाल जो चंद्रशेखर अग्रवालऔर रुचि अग्रवाल के सुपुत्र हैं ने ग्वालियर का नाम रोशन करते हुए स्कूल रामश्री इंडिया इंटरनेशनल साइंस ओलंपियाड क्लास रैंक 1st ,स्टेट रैंक 4 th हासिल की है इसके लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं...

G.NEWS 24 : 200 करोड़ से अधिक की बेशकीमती जमीन सरकारी घोषित

उच्च न्यायालय खण्डपीठ द्वारा शासन पक्ष में आदेश पारित...

200 करोड़ से अधिक की बेशकीमती जमीन सरकारी घोषित

ग्वालियर। ग्वालियर शहर की सीमा में ग्राम डोंगरपुर के विभिन्न सर्वे नम्बरों की बेशकीमती लगभग 50 बीघा जमीन को उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर ने सरकारी माना है। इस जमीन से संबंधित विचाराधीन याचिका में उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर ने शासन के पक्ष में फैसला सुनाया है। शासन की ओर से रखे गए पुख्ता साक्ष्यों और मजबूत पैरवी की बदौलत लगभग 200 करोड़ रूपए बाजार मूल्य की यह जमीन सरकारी मानी गई है। 

एसडीएम झांसी रोड़  विनोद सिंह ने बताया कि डोंगरपुर स्थित सर्वे क्र.-413, 414 एवं 416 का कुल रकबा लगभग 10 हैक्टेयर अर्थात 60 बीघा जमीन के संबंध में विमला देवी पत्नी बृजेन्द्र सिंह ने राज्य शासन के विरूद्ध उच्च न्यायालय खण्डपीठ में याचिका दायर की थी। इस प्रकरण में पुख्ता साक्ष्यों के साथ माननीय उच्च न्यायालय में शासन का पक्ष रखा गया, जिसे न्यायालय ने सही मानकर अपीलांट विमला देवी की याचिका को खारिज कर शासन के पक्ष में आदेश पारित किया है।