G.News 24 : शहीद स्मारक, कुंज विहार में जांबाज सैनिक संगठन ने मनाया गणतंत्र दिवस

झंडा फहराया, और राष्ट्रगान गाया गया…

शहीद स्मारक, कुंज विहार में जांबाज सैनिक संगठन ने मनाया गणतंत्र दिवस 

ग्वालियर। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शहीद स्मारक, कुंज विहार, ग्वालियर में जांबाज सैनिक संगठन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर मुन्ना सिंह चौहान सेवानिवृत्त वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने शहीद स्मारक पर झंडा फहराया, और राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने सभी पूर्व सैनिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। 

कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष भारत सिंह भदौरिया, महासचिव अनंत राम सिंह कुशवाह, कोषाध्यक्ष नाथू सिंह तोमर, पूर्व अध्यक्ष सोवरन सिंह तोमर, पूर्व अध्यक्ष रमेश सिंह भदौरिया, धर्म गुरु मुरारी लाल शर्मा इत्यादि गणमान्य लोग एवं ग्वालियर जिले के तमाम पूर्व सैनिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में चंद्रवीर सिंह चौहान ने आभार व्यक्त किया।

G.News 24 : परियोजना प्रशासक कार्यालय प्रांगण में फहराया राष्ट्रध्वज

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर...

परियोजना प्रशासक कार्यालय प्रांगण में फहराया राष्ट्रध्वज

मौ। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर परियोजना प्रशासक कार्यालय प्रांगण में परियोजना प्रशासक अनिल कुमार दीक्षित ने राष्ट्रध्वज फहराया। इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन हुआ।

बसंत पंचमी एवं गौरवशाली गणतंत्र दिवस की सुखद बेला में आयोजित हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम में माँ रतनगढ़ आधुनिक सिंचाई परियोजना का दायित्व संभाल रहे एसडीओ श्री राठौर सहित तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

G.News 24 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा

गणतंत्र पर स्वदेशी शौर्य…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा

74वें गणतंत्र दिवस पर सेनाओं ने स्वदेशी शौर्य का प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया, उसके बाद परेड की शुरुआत हुई। 90 मिनट चली इस परेड में स्वदेशी हथियारों अर्जुन टैंक, वज्र और ब्रह्मोस नजर आए। CRPF का ऑल वुमन कॉन्टिजेंट दिखा, नेवी और आकाश मिसाइल सिस्टम की टुकड़ी का नेतृत्व महिलाओं ने किया। 18 फीट ऊंची सीढ़ी पर चढ़ डेयर डेविल्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 50 एयरक्राफ्ट के फ्लाई पास्ट में राफेल गरजे। पहली बार अग्निवीर परेड में शामिल हुए। 

आर्म्ड फोर्सेस, राज्यों और विभागों की 23 झांकियां निकाली गईं। UP की झांकी में दीपोत्सव और गुजरात की झांकी पर सौर ऊर्जा चलित गांव की झलक दिखी। गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इजिप्ट यानी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी मुख्य अथिति थे। मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इजिप्ट की सैन्य टुकड़ी भी परेड का हिस्सा बनी। गणतंत्र दिवस की सुबह प्रधानमंत्री ने संदेश दिया- उम्मीद है कि हम सब मिलकर आजादी के लिए लड़ाई लड़ने वालों का सपना पूरा करेंगे।

  • पहली बार भारतीय तोपों ने सलामी दी। अब तक ब्रिटेन में बनी तोपों से सलामी दी जाती थी।
  • अर्जुन टैंक, वज्र तोपों और आकाश मिसाइल सिस्टम के अलावा कर्तव्य पथ पर ब्रह्मोस मिसाइल नजर आई। खास बात ये कि ये सभी स्वदेशी हथियार हैं।
  • एयर डिफेंस मिसाइल रेजिमेंट की ओर से आकाश वेपन सिस्टम को लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने लीड किया। उनके साथी लीडर कैप्टन सुनील दशराथे थे।
  • नौसेना की टुकड़ी के 144 सेलर्स का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत ने किया। 3 महिला और 6 पुरुष अग्निवीर पहली बार कर्तव्य पथ पर नजर आए।
  • सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स की पूरी टुकड़ी में सिर्फ महिलाएं थीं। यह ऑल वुमन कॉन्टिजेंट था।

सिग्नल कॉर्प्स की डेयर डेविल्स टीम ने कर्तव्य पथ पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। कॉर्प्स के हवलदार सुजीद मोंडल ने 18 फीट ऊंची सीढ़ी लगाकर मोटरसाइकिल चलाई। कॉर्प्स के मुताबिक, दुनिया में कभी भी मोटरसाइकिल पर इतनी ऊंचाई वाली सीढ़ी से सवारी नहीं की गई। सुजीद के अलावा लांस नायक अजय यादव ने मोटरसाइकिल पर 50 योग मुद्राएं दिखाईं और नायक स्वप्निल ए ने सूर्य नमस्कार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परेड से पहले वॉर मेमोरियल गए। शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मोदी भगवा-पीले-लाल रंग की राजस्थानी पगड़ी और सफेद मफलर में नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछली बार गणतंत्र दिवस पर कुर्ता-पायजामा पहना था। उनके गले में मणिपुर का पारंपरिक लेंग्यान गमछा था। उन्होंने उत्तराखंड की टोपी पहनी थी, जिस पर ब्रह्मकमल बना था। पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी ऐसी ही टोपी पहनते थे। 

देश के 11 बच्चों को इस साल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया गया है। ये सभी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बने। इनमें महाराष्ट्र के रोहन रामचंद्र बहीर भी हैं, जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए एक महिला को डूबने से बचाया था। उनके अलावा आर्ट एंड कल्चर में केरल के आदित्य, तेलंगाना की गौरवी, ओडिशा के संभव मिश्रा और असम की श्रेया भट्टाचार्जी, इनोवेशन में कर्नाटक के ऋषि शिव प्रसन्ना और छत्तीसगढ़ के आदित्य प्रताप, सोशल सर्विस में दिल्ली की अनुष्का जॉली, खेल में जम्मू-कश्मीर की हनाया, गुजरात के शौर्यजीत रजितकुमार और आंध्र की कोलागाटला मीनाक्षी ने भी अवॉर्ड जीते हैं। ये भी परेड में शामिल हुए।

इस गणतंत्र पर पहली बार -

  1. अंग्रेजों की बनाई तोपों की जगह भारतीय तोपों से दी गई सलामी
  2. BSF की ऊंट टुकड़ी में पहली बार महिला अफसर
  3. इंडियन एयरफोर्स के गरुड़ कमांडो, एयर-फील्ड ऑपरेशन में एक्सपर्ट
  4. फ्लाई पास्ट में पहली और आखिरी बार दिखा विंग्ड स्टैलियन
  5. सिर्फ स्वदेशी हथियारों का डिस्प्ले, अग्निवीर भी परेड में शामिल
  6. पहली बार नारकोटिक्स ब्यूरो की झांकी, दिखेंगे कैनाइन मेंबर्स लिंबू और जैली
  7. देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में

CM ने जबलपुर में फहराया तिरंगा

खून का रिश्ता भले ही न हों, लेकिन...

CM ने जबलपुर में फहराया तिरंगा

आज पूरे देश में गणतंत्र दिवस की धूम है. मध्य प्रदेश के तामम नेता अलग-अलग शहरों में ध्वजा रोहण कर रहे हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे. यहां उन्होंने तिरंगा फहराने के बाद लाडली लक्ष्मी संवाद कार्यक्रम में भी भाग लिया. जबलपुर के एमएलबी ग्राउंड में लाडली लक्ष्मी संवाद कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए. इस दौरान सीएम ने संवाद करते हुए कहा कि उनका हृदय बेटियों के लिए धड़कता है. उन्होंने कहा  'बेटियों से उनका खून का रिश्ता भले ही न हों. लेकिन, हृदय का रिश्ता बंधा हुआ है.'

बता दें 74वां गणतंत्र दिवस जबलपुर में हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया जा रहा है. यहां पहली बार मुख्य समारोह सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड में आयोजित हुआ. इस समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और ग्राउंड में मौजूद लोगों को संबोधित करने के बाद परेड की सलामी ली.

G.News 24 : ऊर्जामंत्री ने फहराया ध्वज ,हुआ डॉग शो और निकाली गयी झांकियां

 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर...

ऊर्जामंत्री ने फहराया ध्वज ,हुआ डॉग शो और निकाली गयी झांकियां  

ग्वालियर l  राष्ट्रीय पर्व 74वें गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। ग्वालियर संभाग का मुख्य समारोह एसएएफ ग्राउण्ड परिसर में ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ने ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी लेने के साथ ही परेड़ का निरीक्षण करने उपरांत टोली नायकों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों का शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया। यह पहला मौका है जब ध्वजारोहण ठीक 9 मिनट लेट हुआ है। इसके बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया और इसके बाद शांति के प्रतीक वैलून को खुले आसमान में छोड़ें। दो साल के बाद गणतंत्र दिवस पर कोाविड की काली छाया नहीं दिखाई दी। इसलिये इस बार शासकीय विभागों की झांकियां भी निकाली गयी, इसके उपरांत सीमा सुरक्षा बल के डॉग स्क्वॉड शानदार कर्तव्य दिखाये और स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

 स्वान दल दिखाये शानदार कर्तव्य

इस बार एसएएफ ग्राउण्ड से झांकियां निकलने के बाद सीमा सुरक्षा बल के द्वारा डॉग शो किया गया जिसमें मुख्य रूप से आतंकी घुसपैठ को रोकना, मादक पदार्थ के ब्रीफकेस से निकालना, 50 फीट ऊंचे ब्रिज पर चढ़ना। इसके अलावा मुख्य अतिथि का गुलदस्ता देकर स्वागत करना आदि शामिल है। डॉग शो उपस्थित जनमानस को मन मोह लिया। यातायात समस्या नाट्स प्रस्तुति दी। विकास खंड, तहसील और ग्राम स्तर पर राष्ट्रीयता की भावना पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये और शासन के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

निकाली गयी झांकियां

गणतंत्र दिवस की परेड़ के उपरांत सबसे पहले केन्द्रीय जेल, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण, जनजातीय कार्य विभाग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, जल जीवन मिशन, पीएचई और यातायात पुलिस आदि की झांकियां निकाली गयी।

गूंजें आजादी के तराने

ग्वालियर में गणतंत्र की सांध्य बेला में “भारत पर्व” के तहत देशभक्ति के तराने गूँजें। वहीं भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत ढिमरयाई लोकनृत्य प्रस्तुति भी जाने-माने कलाकार किया। रंगारंग भारत पर्व का गुरुवार शाम 7 बजे माधव राव सिंधिया व्यापार मेला परिसर में स्थित कला मंदिर रंगमंच पर शुरू होगा। इस आयोजन में भोपाल के राजीव सिंह के नेतृत्व में सात सदसीय दल द्वारा आजादी के तराने प्रस्तुत किए जाएगें। साथ ही सुप्रसिद्ध लोक कलाकार हरीसिंह केवट के नेतृत्व में किया।

महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने फहराया ध्वज

 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर...

महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने फहराया ध्वज


ग्वालियर।  74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने नगर निगम के प्रशासनिक भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर शहर वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल, अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव, मुकुल गुप्ता, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता सहित अन्य सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही महापौर डॉक्टर सिकरवार एवं निगमायुक्त श्री कन्याल द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

वार्ड 3 3 के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सुनीता अरुण कुशवाहा ने फहराया ध्वज

 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर...

वार्ड 3 3  के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सुनीता अरुण कुशवाहा ने फहराया ध्वज


ग्वालियर।  वार्ड33  खल्लासी शिंदे की छावनी शासकीय हाई स्कूल पर गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडा वंदन किया।वार्ड 3 3  के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सुनीता अरुण कुशवाहा ने झंडा वंदन कर सभी  शहरवासियों  को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं ।