प्रदेश में 15 अगस्त को रिहा होंगे 360 कैदी !

 

गृहमंत्री ने बताया गंभीर अपराध वाले कैदी शामिल नहीं…

प्रदेश में 15 अगस्त को रिहा होंगे 360 कैदी !


मध्य प्रदेश की अलग-अलग जेलों में आजीवन सजा काट करे 360 कैदियों को 15 अगस्त के दिन रिहा किया जाएगा। यह जानकारी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें गंभीर अपराध का कोई कैदी शामिल नहीं है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन मध्य प्रदेश में आजीवन सजा काट रहे 360 कैदी रिहा होंगे। उन्होंने बताया कि इसमें आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्र सरकार के गृहमंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार 151 और मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से 251 कैदियों की सजा माफ करने का निर्णय लिया गया है। मिश्रा ने कहा कि इसमें गंभीर अपराध का कोई भी कैदी शामिल नहीं है। मंत्री ने बताया कि राज्यपाल ने कैदियों की सजा माफी का अनुमोदन कर दिया है।

बता दें देश भर में आजादी का 75वां वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस महोत्सव में जनता से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है। इस बीच गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैदियों की रिहाई की जानकारी दी है।

राधे झूलन पधारो घिर आये बदरा…

 

सनातन धर्म मन्दिर में चल रहे हिन्डोला उत्सव में हुआ भजन संध्या का भव्य आयोजन

राधे झूलन पधारो घिर आये बदरा…


ग्वालियर। सनातन धर्म मन्दिर में चल रहे  भगवान चक्रधर एवं श्री गिरिराजधरण सावन हिन्डोला उत्सव में आज सांयकाल 7:30 बजे  से भक्त रोहन भार्गव की स्मृति में भजन संध्या का भव्य आयोजन हुआ। प्रख्यात भगवताचार्य एवं भजन गायक पण्डित सतीश कौशिक श्री राधाकृष्ण के ब्रजभाव से ओतप्रोत सुन्दर भजनों राधे झूलन पधारो घिर आये बदरा की प्रस्तुतियां देकर वतावरण को भक्तिमय बना दिया। 

इस अवसर पर मुख्य पुजारी पण्डित रमाकांत शास्त्री ने भगवान चक्रधर का विशेष श्रृंगार किया इसके साथ ही भगवान का हिंडोला भक्तों के विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा।आरती के पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर प्रधानमंत्री महेश नीखरा, राजेश गर्ग, पृथ्वीराज, निखिल भार्गव, जितेन्द्र शर्मा, अजय गुप्ता, विनोद शर्मा, राधेश्याम मंगल, रविन्द्र गर्ग, विमल माहेश्वरी, नरेंद्र मंगल, आदि उपस्थित रहे।

इस रक्षाबंधन "संकल्प-सुरक्षित पर्यटन का" : प्रमुख सचिव शुक्ला

 

रक्षा संकल्प, रक्षा सूत्र बंधन और भुजरिया देकर पर्यटकों को देंगे सुरक्षा आश्वासन…

इस रक्षाबंधन "संकल्प-सुरक्षित पर्यटन का" : प्रमुख सचिव शुक्ला


ग्वालियर। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया है कि प्रदेश के पर्यटन स्थलों में महिला पर्यटकों के मन में और भी अधिक सुरक्षा और सहजता का भाव विकसित करने इस रक्षाबंधन "संकल्प-सुरक्षित पर्यटन का'' अभियान चलाया जायेगा। रक्षाबंधन पर्व पर 10 से 25 अगस्त 2022 तक पर्यटकों के मन में प्रदेश के सांस्कृतिक और सामाजिक पर्वों एवं परंपराओं से अपनेपन और सुरक्षा का भाव पैदा किया जायेगा। 

इसमें पर्यटक रक्षा संकल्प के साथ स्थानीय महिलाओं और पर्यटकों द्वारा सेवा-प्रदाताओं को रक्षा-सूत्र बंधन, भुजरिया पर्व में भुजरिया देकर सुरक्षा-आश्वासन और होटलों में सावन के झूले लगाने जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ होंगी। पर्यटकों को 'परियोजना' सहयोग संस्था द्वारा भारतीय संस्कृति की विविधता और पर्वों का सही अर्थ बताया जायेगा। जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति संवर्धन परिषद् द्वारा स्वयंसेवी संस्थाएँ, पर्यटन उद्यम से जुड़े व्यक्ति और संस्थाओं के सहयोग से गतिविधियाँ संचालित होगी। 

रेडियो और सोशल मीडिया से प्रदेशवासियों को "सुरक्षित पर्यटन स्थल" को लेकर संकल्प दिलाया जायेगा। सेफ्टी टॉक जैसे कार्यक्रम से सुझाव भी प्राप्त किये जायेंगे। प्रमुख सचिव  शुक्ला ने प्रदेशवासियों और पर्यटन उद्यम से जुड़े व्यक्तियों, होटल संचालक, ऑटो-टैक्सी ड्राइवर, टूर-ट्रेवल ऑपरेटर, गाइड, स्थानीय व्यापारियों आदि से अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में पर्यटन को और अधिक सुरक्षित, सहज एवं बेहतर बना कर पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा। 

इसमें सामुदायिक जागरूकता और संवेदनशीलता आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास और पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड "महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन योजना" प्रदेश के 50 पर्यटन स्थलों पर संचालित कर रहा है। इसका उद्देश्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर महिला पर्यटकों में सुरक्षा और सहजता का भाव जागृत करना है, जिससे वे पर्यटन के दौरान आनंद की अनुभूति कर सकें।

सागरताल परिसर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगे : महापौर

  

ताजियों के बिसर्जन के समय सागरताल पहुंची डॉ. शोभा सिकरवार

सागरताल परिसर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगे : महापौर

 

ग्वालियर मोहर्रम पर मंगलवार को ताजियों के बिसर्जन के समय सागरताल पहुंची महापौर डॉ. श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार ने कहा कि सागरताल परिसर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगे। साथ ही बाउंड्रीबाल और सड़क का निर्माण भी कराया जायेगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री भगबान सिंह यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित, अख्तर हुसैन कुरेशी, पार्षद शकील अंसारी, पार्षद शहीदा आसिफ अली, काजी तनवीर आदि मौजूद रहे ।

मातमी धुनों के मध्य महानगर के कर्बला में दफन हुए तजिए

 

गैर मुस्लिमों ने भी श्रध्दा के साथ अपनी भावना के अनुसार किया सहयोग…

मातमी धुनों के मध्य महानगर के कर्बला में दफन हुए तजिए


ग्वालियर। मंगलवार को हजरत इमाम हुसैन आली मकाम का ता यौम-ए-शहदत मनाया गया। सुबह से ताजिए स्थानीय कर्बला (सागरताल) पर जुलूस के रूप में ले जाए गए। सुसेरा रोड पर ताजियों को ससम्मान दफनाया गया और सागरताल में विसर्जित किया गया। कर्बला में कमेटी के तत्वाधान में इमाम हुसैन अली मकाम कतो खिराजे अकीदत (श्रद्घांजलि) पेश की। दो साल बाद कोरोनामुक्त माहौल में मोहर्रम का पर्व मनाया जा रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर रखे ताजियों का सुबह से ही कर्बला पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था जो देर शाम तक अनवरत रूप से जारी रहा। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जगह-जगह पंडाल लगाकर पानी और शरबत व पूड़ी सब्जी आदि के स्टॉल लाए। 

शब-ए- शहादत मोहर्रम पर ताजियों ने महाराज बाड़े पर तड़के तक गश्त किया। बाड़े पर ताजिये मातमी धुनों के साथ रात 10 बजे से पहुंचना शुरू हो गए। ताजियों की ऊंची इमारतें लोगों के आकर्षण का केंद्र थीं। बाड़े पर तबर्रूक वितरित करने के लिए स्टाल लगाए गए। मंगलवार को कर्बला पर ताजिये विसर्जित व दफनाएं गए। ताजियों के गश्त के दौरान जिला प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे। रात 10 बजे के बाद बाड़े पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया था। गत रात से इमाम बाड़ों से ताजिये उठना शुरू हुए। मातमी धुनों के साथ ताजिये महाराज बाड़े पर पहुंचे। यहां बाड़े पर गश्त करने के साथ कुछ समय के लिए विश्राम किया। गश्त के दौरान ताजियों के साथ अखाड़ेदारों ने प्रदर्शन किया। शोक में युवा ढोल-नगाड़े पीटते हुए चल रहे थे।


राजपरिवार का ताजिया रात 12 बजे गोरखी स्थित इमाम बाड़े से मातमी धुन के साथ बाड़े पर आया। गश्त करने के बाद वापस इमामबाड़े में पहुंचा। शंकरपुर, आपागंज, पिछोरो की पहाडिय़ा व रामाजी के पुरा का आकर्षण का केंद्र रहा। तड़के 4 बजे तक महाराज बाड़े पर भारी भीड़ रही।मंगलवार दोपहर सागरताल पहुंचकर अति.पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन डी श्रीनिवास वर्मा, एसपी अमित सांघी, एएसपी अभिनव चौकसे, सीएसपी मुरार ऋषिकेश मीना, प्रमोद शाक्य, डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया, विक्रम सिंह कनपुरिया, थाना प्रभारी बहोड़ापुर अमर सिंह सिकरवार एवम् ताजिया कमेटी के सदस्यों के साथ सागरताल पहुंचे। 

और वहां व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। गत देर रात कत्ल की रात मध्यरात्रि 1:30 बजे एसएसपी अमित सांघी, एडीएम ग्वालियर इच्छित गड़पाले, एएसपी अभिनव चौकसे, डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया, विक्रम सिंह कनपुरिया के साथ बाड़ा स्थित वाच टावर से ताजियों के जुलूसों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और जहां भी कमियां नजर आईं वहां पर अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश प्रदान किए। मौहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा और जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। सागरताल पहुंच रहे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए यातयात पुलिस के अलावा विभिन्न थानों का पुलिस बल तैनात रहा। ताजियां निकलने के कारण कई स्थानों पर जाम की स्थिति निर्मित हुई जिसे मौके पर तैनात पुलिस बल ने ठीक कराया।

’हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत निकाली जन-जागरूकता रैली

 

5वीं वाहिनी विसबल द्वारा हुआ रैली का शुभारंभ…

’हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत निकाली जन-जागरूकता रैली


मुरैना। ‘हर घर तिरंगा’’ अभियान‘‘ के तहत तिरंगा जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है। रैली का शुभारंभ 5वीं वाहिनी विसबल द्वारा ग्वालियर रोड़ पर पुलिस बेलफेयर फिलिंग स्टेशन (पेट्रॉल पंप) पर होंडिंग लगाकर रैली निकाली गई और लोगों को संदेश दिया।

तिरंगा जन जागरूकता रैली में पुलिस जवान सम्मिलित हुए। जो अपने-अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर, वंदे मातरम एवं भारत माता की जय, सबसे प्यारा-देश हमारा के नारे लगाते हुए नगर के मुख्य मार्ग से रैली के रूप में निकले।

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने कीं पदयात्राएं

 तिरंगे के साथ निकाली गई इस यात्रा में…

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने कीं पदयात्राएं


ग्वालियर। कांग्रेस ने 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर के अवसर पर केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई का विरोध करते हुए तीनों विधानसभाओं में पदयात्राएं कीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार वादा खिलाफी और महंगाई के विरोध में नारे लगाए। ग्वालियर दक्षिण में जिलाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। यात्रा के प्रारंभ में कांग्रेस के टिकट पर विजयी पार्षद शामिल नहीं हुए। बाद में यात्रा के समापन तक दो-तीन पार्षद शामिल हुए। यात्रा के प्रभारी जीवाजी राव मांडोले ने कहा कि आज हर आदमी महंगाई से त्रस्त है और सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने में जुटी हुई है। 

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को यह एजेंसिया निशाना बना रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता यह सहन नहीं करेंगे। तिरंगे के साथ निकाली गई इस यात्रा में कांग्रेसजन भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। इसके अलावा महंगाई और सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए। छत्री मंडी लेडीज पार्क से प्रारंभ हुई यह पदयात्रा पाटनकर चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। इस यात्रा में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, हमीद खान उस्मानी, हेवरन गुर्जर, अमर सिंह माहौर, भैयालाल, संजय फडतरे, हमीद खान, कपिल पाल, अविनाश एवं अर्जुन सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। दूसरी यात्रा महाराणा प्रतिमा स्थल गोला का मंदिर से प्रारंभ हुई जो दीनदयालनगर पर समाप्त हुई, इस यात्रा के प्रभारी राजेन्द्र सिंह नाती और गौरव तिवारी थे। तीसरी यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर से प्रारंभ हुई जो कि भीम सिंह राणा के प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई।

पदयात्रांओ में अमर सिंह माहोर, आंनद शर्मा, अवधेष कौरव, संजीव दीक्षित, रमेश चैरसिया, हेवरन सिंह कंसाना, भैयालाल भटनागर, रविन्द्र सिंह भदोरिया, संजय सिंह राठौर, विनोद कुमार जेन, बलवीर तौमर, अंकित कठ्ठल, हरेन्द्र गुर्जर, तरूण यादव, संजय फड़तरे, मुन्नेष जादोन, उदय भान सिंह तौमर, हरेन्द्र वर्मा, मुकेष दिलवार, दीपक सिंह, राधेष्याम दंडोतिया, धीरेन्द्र जाटव, देवेन्द्र मोर्य, राजकुमारी मंडेलिया, संजना सिंह राजावत, सुनीता तौमर, मुनेष निगम, डॉ श्रीराम सविता, कपिल पाल, प्रताप राव महाडिक, राकेष शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन सम्मलित थे।