श्री सिंह ने की मतदान एवं मतगणना सहित चुनाव की सभी तैयारियों की समीक्षा

जिले में चुनाव की सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में…

श्री सिंह ने की मतदान एवं मतगणना सहित चुनाव की सभी तैयारियों की समीक्षा

ग्वालियर। नगरीय निकाय आम निर्वाचन कार्यक्रम के तहत जिले के सभी नगरीय निकायों में 6 जुलाई को प्रात: 7 बजे से सायंकाल 5 बजे तक मतदान होगा। निर्वाचन की सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में है। ग्वालियर नगर पालिक निगम सहित जिले के सभी 7 नगरीय निकायों में 6 जुलाई को मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर मतदान एवं मतगणना सहित चुनाव की सभी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष तिवारी, अपर जिला दण्डाधिकारी एच बी शर्मा, जिले के सभी एसडीएम, आरओ एवं एआरओ तथा नोडल अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि ग्वालियर नगर पालिक निगम में कुल 66 वार्ड हैं। नगर निगम में महापौर पद एवं सभी 66 वार्डों में पार्षद चुनने के लिये मतदान होगा। 

नगर पालिका डबरा में 30 वार्ड एवं नगर परिषद आंतरी, भितरवार, बिलौआ, पिछोर व मोहना के 15 – 15 वार्ड हैं। सभी नगरीय निकायों में मतदान की तिथि 6 जुलाई निर्धारित है। ग्वालियर नगर निगम में महापौर पद के चुनाव लड़ रहे 7 प्रत्याशियों सहित जिले के सभी नगरीय निकायों में कुल 823 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। नगर पालिक निगम ग्वालियर में पार्षद पद के लिये 358 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसी तरह नगर पालिका डबरा में 146, नगर परिषद आंतरी में 37, नगर परिषद भितरवार में 83, नगर परिषद बिलौआ में 62, नगर परिषद पिछोर में 50 व नगर परिषद मोहना में 80 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नगर निगम ग्वालियर सहित जिले के सभी नगरीय निकायों को मिलाकर कुल 12 लाख 34 हजार 832 मतदाता हैं, इनमें 6 लाख 52 हजार 640 पुरूष और 5 लाख 82 हजार 81 महिला मतदाता हैं। 

ग्वालियर नगर निगम क्षेत्र में निवासरत कुल 10 लाख 68 हजार 267 मतदाता अपने महापौर और कुल 66 पार्षद चुनेंगे। नगर निगम के कुल मतदाताओं में 5 लाख 65 हजार 504 पुरूष और 5 लाख 2 हजार 674 महिला मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन) से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की नगर पंचायत आंतरी में कुल 15 वार्ड हैं। यहाँ कुल मतदाताओं की संख्या 8 हजार 108 है, जिनमें 4 हजार 268 पुरूष और 3 हजार 840 महिला मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत भितरवार में 15 हजार 334 मतदाता 15 पार्षदों को चुनेंगे। कुल मतदाताओं में 8 हजार 67 पुरूष व 7 हजार 250 महिला मतदाता हैं। नगर पंचायत बिलौआ में 15 वार्ड हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 11 हजार 719 है। इनमें 6 हजार 114 पुरूष और 5 हजार 605 महिला मतदाता शामिल हैं। 

नगर पालिका डबरा में कुल 30 वार्ड हैं। यहाँ के कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 6 हजार 687 है। जिनमें 55 हजार 987 पुरूष व 50 हजार 689 महिला मतदाता हैं। नगर पंचायत पिछोर में 15 वार्ड और कुल 10 हजार 539 मतदाता हैं। इनमें 5 हजार 327 पुरूष व 5 हजार 210 महिला मतदाता शामिल हैं। नगर पंचायत मोहना में कुल 15 वार्ड और 14 हजार 188 मतदाता हैं। जिनमें 7 हजार 373 पुरूष व 6 हजार 813 महिला मतदाता शामिल हैं। ग्वालियर जिले के नगरीय निकायों में कुल 1421 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें नगर निगम ग्वालियर के 1169, नगर पालिका डबरा के 165, नगर परिषद आंतरी, बिलौआ व पिछोर के 15 – 15 तथा नगर परिषद भितरवार व मोहना के 20 – 20 मतदान केन्द्र शामिल हैं। जिले में 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों की संख्या 16 है, जो नगर निगम ग्वालियर में स्थित हैं।

मतदान से मात्र 5 दिन पहले कांग्रेस और भाजपा ने जारी किये वचन पत्र

नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के…

मतदान से 5 दिन पहले कांग्रेस और भाजपा ने जारी किये वचन पत्र

ग्वालियर। नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान से मात्र 5 दिन पूर्व आज ग्वालियर में कांग्रेस और भाजपा ने अपने अपने वचन पत्र जारी किये। कांग्रेस ने जहाँ गार्बेज शुल्क जैसे दोहरे कर माफ करने और सुंदर साफ हरा भरा शहर बनाने का वादा किया है वहीं भाजपा अपनी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के सहारे एक बार फिर प्रदेश की सभी नगर निगमों पर कब्जे का दावा किया है। 

भारतीय जनता पार्टी ने आज संभागीय मीडिया सेंटर पर अपना वचन पत्र जारी किया। सांसद विवेक शेजवलकर, महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने वचन पत्र जारी किया। सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा कि हमारी सरकार ने 18 साल में जो विकास किए है उसका लाभ हमें मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से पिछली बार हमने सभी 16 नगर निगमें जीती थी इस बार भी जीतेंगे। आम आदमी पार्टी के फ्री वाले फार्मूले पर भाजपा ने कहा कि विकास में इस तरह की फ्री बातें बाधक बनती हैं । 

उधर कांग्रेस ने भी आज अपना वचन पत्र जारी किया। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मुकेश नायक ने कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला अध्यक्ष  डॉ देवेंद्र शर्मा और प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा की मौजूदगी में वचन पत्र जारी किया। मुकेश नायक ने कहा कि पार्टी  ने 10 साल की कार्य योजना बनाई है। हम साफ, सुंदर, प्रकाशयुक्त, हरा भरा शहर बनाएंगे। शहर को गार्बेज शुल्क से मुक्ति दिलाएंगे। कांग्रेस ने ग्वालियर शहर को रोजगार सहित अन्य सुविधाएं भी देने का वादा किया है ।

महापौर प्रत्याशी डॉ रुचि गुप्ता ने ऑटो चालको और रोजमर्रा मजदूरों से की मुलाक़ात

जनता की सभी प्रकार की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास जारी...

महापौर प्रत्याशी डॉ रुचि गुप्ता ने ऑटो चालको और रोजमर्रा मजदूरों से की मुलाक़ात

ग्वालियर। आम आदमी पार्टी से महापौर प्रत्याशी डॉ रुचि गुप्ता लगातार ग्वालियर की जनता से रूबरू हो रही हैं। सभी वार्डों में घर घर जाकर जनसंपर्क और जनसभाएं भी कर रही हैं। जनता के पानी की समस्या हो या सड़क की समस्या सभी प्रकार के समस्याओं के निस्तारण के लिए डॉ रुचि गुप्ता हर संभव प्रयास कर रही हैं। इसी क्रम में आज महापौर प्रत्याशी डॉ रुचि गुप्ता ऑटो चालकों से मिली। उन्होंने सभी चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी रोजमर्रा से गुजर बसर करने वाले और वाहन चालकों के लिए तमाम सुविधाएं अपने वचन पत्र में शामिल किए हैं। 

जिसमें ऑटो चालकों के लिए स्थाई स्टैंड की स्थापना की जाएगी। वही ऑटो स्टैंड पर ऑटो चालकों के लिए आधुनिक सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। वहीं मजदूर वर्ग के लोगों के लिए मजदूर कल्याण योजना का संचालन किया जाएगा जिसके अंतर्गत शहर के चिन्हित लेबर चौक को पर शौचालय स्नानघर में छायादार बैठने के लिए स्थान बनाए जाएंगे। इसके अलावा मजदूरों की शिकायत निवारण हेतु हेल्पलाइन प्रथक प्रकोष्ठ की स्थापना की जाएगी। इसके बाद उन्होंने मानस भवन में वैसे समाज के साथ बैठक की। जिसमें सभी वैश्य समाज के लोगों ने डॉ रुचि गुप्ता को पूर्व समर्थन देने का वचन दिया।

निर्दलीय प्रत्याशी आशा सुरेंद्र सिंह चौहान को जनसंपर्क के दौरान मिल रहा है अपार जनसमर्थन



वार्ड 33 में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ वीणा जैन को जन समर्थन के दौरान क्षेत्रवासियों का समर्थन

BJP की महिला पदाधिकारियों का पार्षद प्रत्याशी उमा भदौरिया ने शॉल और श्रीफल से किया स्वागत

इस विकट समय में आपके सहयोग की सबसे ज्यादा आवष्यकता है : डॉ. सिकरवार

विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने अस्पताल से जारी किया बयान…

इस विकट समय में आपके सहयोग की सबसे ज्यादा आवष्यकता है : डॉ. सिकरवार

ग्वालियर। कांग्रेस पार्टी के ग्वालियर पूर्व विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने परिवार हॉस्पीटल से जारी बयान में कहा कि मेरी किडनी में पथरी की परेशानी के चलते मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। आज मेरा ऑपरेशन हो गया है। मुझे विश्वास है कि भगवान के आशीर्वाद और आप सब की दुआओं से जल्दी ही स्वस्थ होकर मैं आप सभी के बीच लौटूंगा। ऐसे में समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि यह चुनाव, हम-सब का चुनाव है। 

आप सब कांग्रेस पार्टी को विजयश्री दिलाने में कोई कसर मत छोड़ना। समस्त ग्वालियर वासियों ने हमेशा मुझ पर विष्वास दिखाया है, मेरा साथ दिया है। मुझे आप सबका  आशीर्वाद मिलेगा और मुझ पर विश्वास बना रहेगा। ऐसे समय में आप सबका मेरे साथ रहना बहुत महत्वपूर्ण है और इस विकट समय में आपके सहयोग की मुझे सबसे ज्यादा आवष्यकता है।