G News24 :ChatGPT और Gemini से पंगा लेने आ गया स्वदेसी Sarvam AI !

 जानिए कैसे करें डाउनलोड और क्या है टॉप फीचर्स...

ChatGPT और Gemini से पंगा लेने आ गया स्वदेसी Sarvam AI ! 

भारत का होमग्रोन एआई स्टार्टअप Sarvam AI इन दिनों तेजी से चर्चा में है. Sarvam AI सीधे तौर पर ChatGPT और Gemini को चुनौती देता नजर आ रहा है. Indus ऐप फिलहाल Apple App Store और Google Play Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. इसके अलावा Indus की वेबसाइट भी लाइव है. 

कंपनी ने एआई की दुनिया में बड़ा कदम उठाते हुए अपने दो बड़े लैंग्वेज मॉडल खुद से तैयार किए हैं. अब कंपनी ने चुपचाप अपना नया एआई चैट ऐप ‘Indus’ लॉन्च कर दिया है, जो सीधे तौर पर ChatGPT और Gemini को चुनौती देता नजर आ रहा है. Indus ऐप फिलहाल Apple App Store और Google Play Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. इसके अलावा Indus की वेबसाइट भी लाइव है, हालांकि हर यूजर को तुरंत एक्सेस नहीं मिल रहा है.

भारतीय यूजर्स के लिए खास डिजाइन

Indus को एक एआई असिस्टेंट के रूप में पेश किया गया है, जिसे खासतौर पर भारतीय यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है. कंपनी का दावा है कि यह पूरी तरह भारत में बनाया गया है. इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यूजर “हर भारतीय भाषा” में एआई से बातचीत कर सकते हैं. इतना ही नहीं, बातचीत के दौरान भाषा बदलने की सुविधा भी दी गई है. यानी आप एक ही चैट में अंग्रेजी से हिंदी या किसी अन्य भारतीय भाषा में आसानी से स्विच कर सकते हैं. यह फीचर भारत जैसे बहुभाषी देश के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है, जहां अलग-अलग राज्यों में अलग भाषाएं बोली जाती हैं.

वॉयस कमांड और वेब सर्च की सुविधा

Indus ऐप में वॉयस कमांड सपोर्ट भी दिया गया है. यानी आप टाइप करने के बजाय बोलकर भी सवाल पूछ सकते हैं. एआई आपके सवालों का जवाब वेब सर्च या गहरी रिसर्च के जरिए देगा. इस तरह यह ऐप स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम कर सकता है.

फाइल अपलोड और डॉक्युमेंट एडिटिंग की सुविधा

ऐप की लिस्टिंग के मुताबिक Indus में एआई एजेंट्स का सपोर्ट भी मिल सकता है. यानी यूजर कुछ काम ऑटोमेट कर सकेंगे. इसके अलावा ऐप के अंदर ही डॉक्युमेंट लिखने और एडिट करने की सुविधा दी जा सकती है. यूजर इमेज, पीडीएफ और अन्य फाइलें अपलोड कर सकते हैं. एआई उन फाइलों का विश्लेषण करके संबंधित सवालों के जवाब दे सकेगा. यह फीचर खासतौर पर छात्रों, रिसर्चर्स और ऑफिस यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है.

किस एआई मॉडल पर आधारित है Indus?

कंपनी ने यह साफ तौर पर नहीं बताया है कि Indus ऐप किस एआई मॉडल पर आधारित है. हालांकि हाल ही में India AI Impact Summit 2026 के दौरान Sarvam ने अपने दो बड़े फाउंडेशन मॉडल – Sarvam-30B और Sarvam-105B – पेश किए थे. ये दोनों बड़े लैंग्वेज मॉडल पूरी तरह भारत में विकसित किए गए हैं. संभावना है कि Indus ऐप इन्हीं मॉडलों पर आधारित हो.

कैसे करें डाउनलोड और इस्तेमाल?

यूजर्स Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर Indus ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. वेबसाइट के जरिए भी इसे एक्सेस किया जा सकता है. फिलहाल अकाउंट बनाने के लिए फोन नंबर वेरिफिकेशन जरूरी है और एक वेटलिस्ट भी चल रही है. जिनके पास इनवाइट कोड है, वे इस वेटलिस्ट को स्किप कर सकते हैं.

Reactions

Post a Comment

0 Comments