WHAT’S HOT NOW

ads header

Business

 

 "मानव एकता दिवस" के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन 24 अप्रैल को...

अभियान दिखने मे छोटा सा है लेकिन...

देश की 135 करोड जनता से एक अपील !

24 घंटे मे देश की 135 करोड जनता तक संकल्प पत्र पहुंचाया जाना लक्ष्य है। यह अभियान दिखने मे छोटा सा है लेकिन अरबों रुपये के भोजन की बर्बादी को रोकेगा। संकल्प पत्र को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने में सहभागी बन कर अभियान का हिस्सा बनें। मैं भी ये संकल्प लेता हूं।

Pratham Enterprises



New Agrawal Dairy


Our Viewers

Scan the QR Code given below if...

Scan the QR Code given below if...
If you wants to contribute in the world media financially support please Scan the QR Code.

Thanks for visiting G.News 24

Google

Google

Google

Subscribe Us


 

Life & style

Games

Sports

» » G News 24 : वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, संघ प्रमुख मोहन भागवत थे सवार !

 जिस C4 कोच में संघ प्रमुख सवार थे उसका टूटा शीशा, जांच में जुटी पुलिस...

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, संघ प्रमुख मोहन भागवत थे सवार !

वंदे भारत ट्रेन पर हुए पथराव के बाद पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है। इस ट्रेन पर संघ प्रमुख मोहन भागवत सवार थे। वह मेरठ में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे थे। वंदे भारत ट्रेन पर शुक्रवार को पथराव हुआ है। इस ट्रेन में संघ प्रमुख मोहन भागवत सवार थे। C4 कोच का शीशा टूट गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लखनऊ से दिल्ली आ रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ है। हरदोई के पास ट्रेन पर कुछ उपद्रवी ने पत्थर मारा है। मामले की जांच में हरदोई पुलिस जुट गई है।

भागवत के पास है जेड-प्लस श्रेणी की सिक्योरिटी

ये पहली बार नहीं है, जब किसी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया हो। इसके पहले भी कई वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया है। आज जिस वंदे भारत ट्रेन में पथराव हुआ है, उसमें जेड-प्लस (Z+) श्रेणी की 'एडवांस सिक्योरिटी लाइजन' (ASL) सुरक्षा से लैस संघ प्रमुख मोहन भागवत सवार थे।

मेरठ आ रहे हैं मोहन भागवत

संघ प्रमुख मोहन भागवत पश्चिम यूपी के प्रवास पर हैं। मोहन भागवत आज मेरठ के माधवपुरम में संघ कार्यालय माधव कुंज में मेरठ और ब्रज प्रांत के 28 जिलों के खिलाड़ियों और कोच, प्रशिक्षक से संवाद करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा।

खिलाड़ियों से संवाद करेंगे संघ प्रमुख

मोहन भागवत खिलाड़ियों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान खिलाड़ी संघ प्रमुख से सवाल पूछेंगे। यह पहली बार होगा, जब खिलाड़ियों के साथ संघ प्रमुख सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में क्रिकेटर प्रवीण कुमार, भुनेश्वर कुमार, सुरेश रैना, अलका तोमर को आमंत्रित किया गया है।

वकील, डॉक्टर, व्यापारी, चार्टर एकाउंटेंट भी हैं शामिल

इस संवाद कार्यक्रम में लगभग 500 खिलाड़ियों को निमंत्रित किया गया है। वहीं, 21 फरवरी को संघ प्रमुख मेरठ और ब्रज प्रांत के 28 जिलों के प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में बुद्धिजीवी, वकील, डॉक्टर, व्यापारी, चार्टर एकाउंटेंट, इंजीनियर, NG0 भी शामिल होंगे।

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply