G News 24 : राइट टू हेल्थ के विरोध में डॉक्टर्स की हड़ताल पर CM गंभीर !

 CM ने बुलाई बैठक, मुख्य सचिव को निर्देश ...

राइट टू हेल्थ के विरोध में डॉक्टर्स की हड़ताल पर CM गंभीर !

क्या ये नहीं चाहते की सबको मिले बेहतर स्वास्थ्य का अधिकार ???

जयपुर l राइट टू हेल्थ बिल विधानसभा में पास होने के बावजूद प्रदेश के प्राइवेट अस्पतालों के चिकित्सक लगातार आंदोलन कर रहे हैं, जिसकी वजह से मरीजों की जान पर बन आई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इससे बेहद खफा हैं।  चुनावी साल में चरमरा रही चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर सरकार बेहद गंभीर है और सख्ती के मूड में है। सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार को दिल्ली से जयपुर लौटते ही चिकित्सा मंत्री और उच्च अधिकारियों के साथ बैठक का दौर शुरू कर किया है। 

सीएम ने मुख्य सचिव उषा शर्मा को डॉक्टरों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार रात 10 बजे मुख्य सचिव और अन्य उच्च अधिकारी डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करेंगे। सीएम अशोक गहलोत ने डॉक्टरों से अपील की है कि वे हड़ताल खत्म कर काम पर लौटें। गहलोत ने कहा है कि जो राइट टू हेल्थ बिल राजस्थान विधानसभा सत्र में पास हुआ है, उसमें डॉक्टरों के हितों का पूरा ख्याल रखा गया है। डॉक्टरों की मांगों को मानकर ही RTH बिल लाया गया है। डॉक्टरों का हड़ताल पर जाना उचित नहीं है। प्रदेश में सत्ता पक्ष और विपक्ष ने सर्वसम्मति से RTH बिल पास किया है।

सरकार के सख्त निर्देशों के बाद राजस्थान के जन स्वास्थ्य निदेशक ने प्रदेश के सभी जिलों के सीएमएचओ को लेटर लिखकर ऐसे तमाम अस्पतालों की पूरी जानकारी और ब्यौरा मांगा है जो डॉक्टरों की हड़ताल के कारण बंद हैं। जिलों के तमाम सीएमएचओ को लिखे गए लेटर में जानकारी मांगी गई है कि प्रदेश में संबंधित सीएमएचओ के एरिया में कितने बेड के कौन कौनसे अस्पताल हैं, उन अस्पतालों की स्थिति क्या है? यानी वह बंद हैं  या संचालित हो रहे हैं। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण कौन- कौन से अस्पताल प्रभावित हो रहे हैं। 

माना जा रहा है पूरी जानकारी जुटाने के बाद सरकार सख्त एक्शन ले सकती है। RESMA एक्ट लागू कर प्राइवेट अस्पतालों को में डॉक्टरों से सेवाएं शुरू करवाई जा सकती हैं। सरकार फ़िलहाल सख्ती इसलिए नहीं कर रही है, ताकि बातचीत के जरिए और समझाइश इसके जरिए ही रास्ता निकल जाए।

G News 24 : प्रौढ़ का कटा सिर लेकर पूरे गांव में घूमता रहा !

 शरीर के किए आठ टुकड़े करने के बाद 

प्रौढ़ का  कटा सिर लेकर  पूरे गांव में घूमता रहा !

उमरिया l उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के  ग्राम मजमानी कलां विभत्स हत्याकांड हुआ है। एक व्यक्ति ने गांव में रहने वाले प्रौढ़ की न केवल कुल्हाड़ी से हत्या कर दी, बल्कि उसके शरीर के आठ टुकड़े कर दिए। उसका सिर काटा और उसे हाथ में लेकर पूरे गांव में घूमता रहा। इसके बाद वह पुलिस के आने तक मृतक के घर पर ही बैठा रहा। 

मरने वाले का नाम शंभु प्रसाद महरा बताया जा रहा है। उसके रिश्तेदार पठारीखुर्द निवासी बसंत लाल महरा ने बताया कि उसका जीजा घर पर था। तभी डोंगरगांव में रहने वाला सूरज सिंह उर्फ गुड्डा पिता गनपत सिंह मरावी कुल्हाड़ी लेकर आया। कोई बात किए बिना उसने सीधे बहनोई पर हमला कर दिया। पहले तो उसका सिर धड़ से अलग किया। फिर उसके शरीर के आठ टुकड़े कर दिए। उसके बाद वह कटा सिर लेकर गांव में घूमता रहा। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल हो गया। 

लगभग तीन बजे यह वारदात हुई। सूचना मिलने पर शंभु प्रसाद के रिश्तेदार भी उसके घर पहुंचे। इससे पहले ही एक शव वाहन को देखकर सूरज सिंह कटा सिर सड़क पर फेंक दिया। इसे देखते ही शव वाहन चलाने वाले ड्राइवर मुन्ना चौधरी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी मृतक के घर की छत पर आराम से बैठा मिला। 

G News 24 :लोकसभा से अयोग्य होने के बाद अब मिला सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस

 राहुल गांधी को एक बार लगा फिर झटका...

लोकसभा से अयोग्य होने के बाद अब मिला सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस

दिल्ली l लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद अब लोकसभा आवास समिति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकार द्वारा आवंटित बंगला खाली करने का नोटिस दिया है। यह खबर समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्र के हवाले से दी है। लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया है। 

राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक लुटियंस दिल्ली में अपना आधिकारिक बंगला खाली करने के लिए कहा गया है। राहुल गांधी को 2004 में लोकसभा सांसद के रूप में चुने जाने के बाद 12, तुगलक लेन बंगला आवंटित किया गया था। पिछले हफ्ते लोकसभा सचिवालय ने उन्हें 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में सूरत की एक अदालत द्वारा दो साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद, 23 मार्च को एक सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया। 

कोर्ट ने तत्काल जमानत देते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को ऊपरी अदालत में अपील करने के लिए 30 दिन का समय दिया। लेकिन राहुल गांधी आठ साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, जब तक कि कोई उच्च न्यायालय उनकी दोषसिद्धि और सजा पर रोक नहीं लगाता।

G News 24 : अतीक अहमद को लाया गया प्रयागराज की नैनी जेल

 मंगलवार को होगी कोर्ट में पेशी...

अतीक अहमद को लाया गया प्रयागराज की नैनी जेल

प्रयागराज। गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद के काफिले को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रयागराज लाया जा चुका है। नैनी सेंट्रल जेल में दाखिल कराए जाने के बाद अतीक अहमद को जेलर कार्यालय के समीप रोककर उसका मेडिकल कराने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में भेजा जाएगा। जेल के आसपास कड़ी सुरक्षा है। रविवार शाम अहमदाबाद की साबरमती केंद्रीय जेल से निकलने के कुछ घंटों बाद सुबह राजस्थान की सीमा से मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाला उनका काफिला अब उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गया है। बरेली सेंट्रल जेल में भी हलचल तेज हो गई है। यहां अतीक का भाई अशरफ कैद है। अशरफ को भी बरेली जेल से निकालकर प्रयागराज ले जाना है। अशरफ को भी एनकाउंटर का डर सता रहा है।

इससे पहले आज सुबह मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक गाय से टकरा गई। कथित तौर पर यह घटना सुबह करीब 6:25 बजे हुई जब गाय सड़क की ओर दौड़ रही थी और अहमद को ले जा रहे वाहन से टकरा गई, जिसे यूपी पुलिस कोर्ट में पेशी के लिए प्रयागराज ले जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे एक वीडियो में गाय सड़क पर डिवाइडर के पास गिरती हुई दिखाई दे रही है, जिसके बाद कुछ देर के लिए वाहन आगे की यात्रा शुरू करने से पहले रुक गए। खबरों के मुताबिक गाय को टक्कर मारने वाली गाड़ी में अतीक अहमद सफर कर रहा था, जो कुछ देर बाद उठकर चला गया।

समाजवादी पार्टी का पूर्व सांसद अहमद जून 2019 से गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद था। सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद उसे वहां स्थानांतरित कर दिया गया था, जब उस पर यूपी में जेल में रहने के दौरान रियल एस्टेट व्यवसायी मोहित जायसवाल के अपहरण और हमले का आरोप लगाया गया था।

G News 24 : सुख हो या दु:ख भगवान की भक्ति में कभी पीछे नहीं हटते:मुनिश्री

 आठ दिवसीय 32 मंडलीय सिध्दचक्र महामंडल विधान शुरू हुआ...

सुख हो या दु:ख भगवान की भक्ति में कभी पीछे नहीं हटते:मुनिश्री 

भिंड l इस दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति जो कुछ भी प्राप्त करता है वह भगवान की कृपा से प्राप्त करता है जब वह कुछ पाने की ललक में रहता है तब वह यह भूल जाता है कि भगवान से हमें यह चीज मांगनी चाहिए या नहीं। भगवान की कृपा से उसकी पूर्ति भी हो जाती है। पूर्ति होने के बाद जो व्यक्ति अपने भगवान के उपकार को भूल जाता है वही संसार में भटकता रहता है। किंतु जो व्यक्ति संसार की हर एक वस्तु को पाकर की भगवान को कभी नहीं भूलता है वह हमेशा सुख शांति से जीवन व्यतीत करता है। यह बात श्रमण मुनिश्री विनय सागर महाराज ने आज सोमवार को भिंड जिला स्थित रानी विरागवां आदिनाथ जैन मंदिर में आयोजित 32 मंडलीय सिध्दचक्र महामंडल विधान के शुभारंभ पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहीं। 

मुनिश्री ने कहा कि हम बचपन से लेकर अब तक हमेशा भगवान की भक्ति करते हैं। सुख हो या दु:ख भगवान की भक्ति में हम कभी पीछे नहीं हटते। भगवान ने आपको सब कुछ दिया है तो बदले में हमने भगवान को क्या दिए हैं इस बात पर विचार करने वाला व्यक्ति निश्चित रूप से धर्मात्मा बन जाता है और भगवान की भक्ति करने लगता है। हमारे पास जो कुछ भी है भगवान की कृपा से आया है इसलिए हम संसार में रहे किंतु भगवान की भक्ति को ना छोड़ें। उन्होंने कहा कि हम अपने जीवन में संसार के विषयों में हमेशा जागृत रहते हैं किंतु भगवान की भक्ति में सोए रहते हैं।

मुनिश्री विनय सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में आदिनाथ जैन मंदिर से गाजेबाजे के साथ घटयात्रा निकली गई। घटयात्रा मंदिर से शुरू होकर गांव में भ्रमण करती हुई वापस जैन मंदिर कार्यक्रम स्थल पहुँची। महिला सिर पर मंगल कलश लेकर भक्ति भजनों पर नृत्य करती हुई चल रही थी वही पुरुष लोगा धोती दुपट्टे में जयकारे लगाते चल रहे थे। जगह जगह मुनिश्री विनय सागर महाराज चरानॉ का पादप्रक्षालन कर मंगल आशीर्वाद ले रहे थे। कार्यक्रम स्थल पर पहुचने पर मुनिश्री के सानिध्य व विधानचार्य पं. राजेन्द्र जैन शास्त्री मगरौनी के मार्ग दर्शन में सिध्दचक्र विधान का शुभारंभ श्री मनोज जैन परिवार दिल्ली ने जैन ध्वजारोहण कर किया। आयोजन में 28 मार्च से 04 अप्रैल तक प्रतिदिन प्रातः 6ः30 बजे से जाप्यानुष्ठान, प्रात 7 बजे से जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक शांन्तिधार, 8ः30 नित्यपूजन व सिध्दचक्र महामंडल विधान होगा। वही शाम 6:30 बजे से महाआरती, शास्त्र प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगे।

G News 24 : मुरैना की गजक को मिला जीआई टैग

 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार, विदेशों तक मांग

मुरैना की गजक को मिला जीआई टैग

मुरैना। मुरैना की गजक की मिठास, पहचान और धाक दुनियाभर में और बढ़ेगी। क्योंकि केंद्र सरकार ने मुरैना की गजक को जीआई टैग (जियोग्राफिकल इंडिकेशन) दे दिया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के अलावा केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके दी है। मुरैना की गजक के साथ ही मप्र के रीवा के सुंदरजा आम छत्तीसगढ़ के धमतरी के नागरी दुबराज चावल को भी केंद्र सरकार ने जीआई टैग दिया है। मुरैना की गजक को जीआई टैग दिलाने की पहल चार साल पहले तात्कालीन कलेक्टर प्रियंका दास ने की थी। दिसंबर 2019 में मुरैना की गजक की ख्याति बढ़ाने के लिए गजक महोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें मुरैना के गजक व्यापरियों ने अपनी-अपनी दुकानें सजाकर भिन्न-भिन्न प्रकार व स्वाद की गजक की दुकानें सजाई थीं। इसी के तात्कालीन कलेक्टर ने गजक को जीआई टैग दिलाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। कुछ समय बाद हुए एक आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय कृषि मंत्री ने भी मंच से मुरैना की गजक को जीआई टैग दिलाने का ऐलान किया था।बताया गया है, कि मुख्यमंत्री व केंद्रीय कृषि मंत्री की पहल पर बीते महीनों की मुरैना जिला प्रशासन से एक और प्रस्ताव केंद्र सरकार के लिए भेेजा था, जिस पर केंद्र सरकार ने सहमति जता दी।

ग्वालियर-चंबल अंचल में गजक सर्दियों के दिनाें मेें सबसे ज्यादा खाई जाने वाली मिठाई है। यह सेहत के लिए फायदेमंद होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने व सर्दीजनिक कई बीमारियों से बचाती है।सेहत के साथ-साथ मुरैना की गजक जिलेभर में एक हजार से ज्यादा दुकानदार आैर लगभग चार हजार मजदूरों को सर्दी के चार महीने भरपूर रोजगार देती है। एक अनुमान के हिसाब से मुरैना की गजक का कारोबार 200 करोड़ रुपये से ज्यादा है।मुरैना के सबसे बड़े गजक व्यापारी गोपी गजक के संचालक का कहना है, कि यहां की गजक दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, इंदौर, जयपुर, भोपाल जैसे देश के अन्य महानगराें के अलावा अमेरिका, इंग्लैण्ड, अास्ट्रेलिया, दुबई, इटली आदि कई देशों में भेजी जाती है। ग्वालियर-चंबल अंचल के सैकड़ों लोग जो विदेशों में रह रहे हैं वह सर्दी के दिनों में मुरैना की विशेष मांग करते हैं।

किसी एक क्षेत्र में कोई विशेष प्रकार का उत्पाद बनता हो या उसकी पैदावार होती है। क्षेत्र की भौगोलिक विशेषताओं के कारण उक्त उत्पाद की गुणवत्ता विशेष रहती हो और अन्य स्थानों पर ऐसा गुणवत्तापूर्ण उत्पाद नहीं होता हो, तब उस क्षेत्र विशेष के लिए उक्त उत्पाद को कानूनी मान्यता दी जाती है।जीआई टैग उत्पाद को कानूनी सुरक्षा देता है और कहीं और उसकी नकल करके उक्त उत्पाद को विशेष बताने के अनाधिकृत उपयोग को रोकना है। जीआई टैग मिलने के बाद उक्त उत्पाद की मांग व पहचान राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी बढ़ती है, इसका असर उक्त क्षेत्र के व्यापार व उक्त उत्पाद से जुड़े व्यापारियों को होता है। यानी मुरैना की गजक को जीआई टैग मिलने से गजक कारोबार में रोजगार व आर्थिक संबल भी मिलेगा। जीआई टैग की अवधि 10 साल की होती है, फिर इसका दोबारा नवीनीकरण करवाने का नियम है, नवीनीकरण नहीं करवाने पर क्षेत्र विशेष से किसी उत्पाद के जीआई टैग का पंजीयन क्सरकार हटा देती है।

G News 24 : कांग्रेसियों ने मशाल जुलूस निकालकर कर आक्रोश व्यक्त किया

 राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को समाप्त किए जाने के विरोध में...

        कांग्रेसियों ने मशाल जुलूस निकालकर कर आक्रोश व्यक्त किया

ग्वालियर l राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को समाप्त किए जाने के विरोध में आज कांग्रेसियों ने प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में रामदास घाटी से शिंदे की छावनी चौराहे तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर कर अपना आक्रोश व्यक्त किया l मशाल जुलूस को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा अब तानाशाही पर उतर आई है l लोकतंत्र की हत्या की जा रही है l  

मशाल जुलूस  को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है कांग्रेस सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी और भारत के संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए संघर्ष करती रहेगी l कांग्रेस कार्यकर्ता अंग्रेजों से नहीं डरे इनसे क्या डरेगेकांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है कांग्रेस सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी और भारत के संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए संघर्ष करती रहेगी l कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है कांग्रेस सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी और भारत के संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए संघर्ष करती रहेगी l

भारतीय जनता पार्टी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करना भारतीय इतिहास का काला अध्याय है l उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को और उनके नेताओं को फसा देने का और उनकी सदस्यता समाप्त करने का निर्णय हमारे दुश्मन देश पाकिस्तान में हुआ करता लेकिन आज इस तरह के तानाशाही रवैया ने भारत में पाकिस्तानी युग का प्रारंभ कर दिया है l उन्होंने कहा कि कांग्रेस  लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी l कांग्रेस का हर कार्यकर्ता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति तक दे देगा और कांग्रेस जब तक की अन्याय बंद नहीं हो जाता कॉन्ग्रेस आपको सड़कों पर संघर्ष करती हुई दिखाई देगी l

मशाल जुलूस में में मुख्य रूप से कार्यकारी जिलाध्यक्ष वीर सिंह तोमर ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र भदौरिया नवीन भदकारिया पार्षद पी पी शर्मा अविनाश गौर मंडल  अलीम खान भूषण जैन मोनू राजावत दिनेश चौहान सजीव दिक्षित संजय माहोर सोहेल खान मुन्ना लाल खरे  विजय दिवाकर अंकित आर्य अर्जुन शर्मा राजेश धर्मेश देपुरिया  देबू पाल प्रिंस गोदिया रवि मांझी लक्ष्मण पाल छोटी भदौरिया सुरेश चौहान गणपत शाक्य सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष चंचल सोनी और आभार एमआईसी सदस्य अरुण कुशवाहा ने किया l